aajtaktimes

गांधी भवन में मनायी गयी अम्बेडकर जयंती

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देवा रोड स्थित गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट
द्वारा संविधान के जनक बाबा साहब भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की
125वीं जयंती समारोह मनायी गयी। बाबा साहब की 125वीं जयंती के अवसर पर
प्रति माह की 14 तारीख को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोहों
की यह श्रंखला पूरे एक वर्ष तक चलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मृत्युंजय
शर्मा ने किया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जीवन
हमेशा दलितों के उत्थान को समर्पित रहा। उन्होनें दलितों के सामाजिक एवं
आर्थिक विकास के लिए हमेशा प्रयत्न किया। डा. अम्बेडकर ने भारत के
संविधान का जो प्रारूप तैयार किया, उसमें हर वर्ग, जाति, धर्म, के लोगों
का अनूठा सामन्जस्य स्थापित किया। श्री शर्मा ने आगे कहा कि डा. अम्बेडकर
ने जिस भारत का सपना देखा था, वह ऊंच-नीच, भेद-भाव, छुआछूत सभी से परे
था। जहां सबको समाज में बराबरी का दर्जा मिले और हर वर्ग, जाति, धर्म के
लोग प्रशस्ति के पथ पर अग्रसर हो सकें।
इस अवसर पर समाजसेवी अशोक शुक्ला, नीरज, रवि सिंह, बबलू ,खान, बबुआ,
राजकुमार पाण्डेय, आसिफ हुसैन, सुमंगल दीप त्रिवेदी, मनीष सिंह, संतोष
शुक्ला, दुर्गेश पाण्डेय, विश्वनाथ सोनी, आदित्य यादव, आनन्द वर्मा,
प्रभाकर, कपिल यादव, विनय कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4744810658929319584

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item