aajtaktimes

सूफी संतो ने दिया अमन और मोहब्बत का पैगाम: रियाज

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम बलछत स्थित हज़रत नवगजा शाह र.अ. का उर्स धूम धाम
के साथ मनाया गया। इस मौके पर एक शानदार मुशायरे का उदघाटन जैदपुर
चेयरमैन रियाज अहमद ने फीता काट कर किया। हजरत नवगजा शाह र.अ. का उर्स
धूम धाम के साथ मनाया गया। उर्स के दौरान कुरआन ख्वानी हुई। उसके बाद
गागर व कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। शाम से देर रात तक जायरीनो के लिए
लंगर चलता रहा। जिसमे बड़ी तादात में जायरीनो ने शिरकत की। इसके बाद
मुशायरे का आयोजन हुआ। जिसका उदघाटन जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद ने फीता
काट कर किया। इस मौके पर चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि सूफियो ने हमेशा
अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया है और दीन के अशआद भी इन्ही खानकाहो से हुई
है। इन्ही के नक्शे कदम पर चलकर दुनिया और आखिरत में कामयाबी हासिल की जा
सकती है। मौलाना इनायत रसूल जैदपुरी की सदारत व रफी नेता जैदपुरी की
निज़ामत में हुए मुशायरे मे हुए। मुशायरे मे शायर बेढब बाराबंकवी सगीर
कासमी अहमद, अनवर सैलानी, राशिद, आरफी मलिक, आज़म, अशफाक मलिक, बशर
जैदपुरी, हिदायत रसूल, इब्ने वफा, दिलकश लखनवी व मुन्ना अहमदपुरी सहित
आदि लोगों ने अपने-अपने कलाम पेश किये। इस मौके पर हरख ब्लाक प्रमुख
प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह, सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिजवी, हाजी इसराईल
कुरैशी, समाजसेवी अजमी रिजवी सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद थे। प्रोग्राम
की समाप्ति पर मेला कमेटी अध्यक्ष मो. शाह वारसी ने आये हुए सभी मेहमानो
का व जायरीनो का शुक्रिया अदा किया।

Related

UP 1568472271684667328

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item