aajtaktimes

विद्यतु विभाग की लापरवाही से गयी युवक की जान

अजमी रिज़वी
 बाराबंकी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते खुले पडे़ विद्युत
तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार की दोपहर बाद ग्राम बडागांव निवासी शिव कैलाश पुत्र सुन्दर लाल
केनरा बैंक के इंस्टीटयूट के निकट लगे ट्रांसफार्मर के निकट से गुजर रहा
था। कि ट्रांसफार्मर के निकट खुले पडे़ 33/11 विद्युत लाइन के स्पर्श
होते ही बुरी तरह झुलसा गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल को सीएचसी
बडागांव ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर
पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेजा है।
बूढे मां बाप का इकलौता था पुत्र
विद्युत स्पर्श से मरने वाला शिव कैलाश अपने मां बाप की इकलौता सन्तान
था। पुत्र की मृत्यु की खबर सुनते ही 65 वर्षीय वृद्ध पिता सुन्दर लाल व
माता रामावती का रोते रोते बुरा हाल है और बरबस मुंह से यही निकल रहा है
कि भगवान ने यह कैसा फैसला किया है। अब बुढापा किसके सहारे कटेगा मृतक के
तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। जिनमे दो पुत्रों एवं एक पुत्री का विवाह
कर चुका है।
नहीं पहंुचा कोई विद्युत कर्मी
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुई घटना जंगल की तरह क्षेत्र में फैल
गयी। परन्तु विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी होने के बाद
भी कोई विद्युत कर्मी मौके पर नही पहुंचे।

Related

UP 8617809435506048959

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item