aajtaktimes

सपा सरकार प्रदेश के कोने-कोने में विकास की गंगा बहा रही है: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तम प्रदेश के सपने को सच में
बदलने की मशक्कत में प्रदेश की जनता को अपने साथ लेकर चली है। सपा सरकार
ने सुनिश्चित तौर पर जनकल्याण क्षेत्रीय विकास तथा आम आदमी की खुशहाली
बढ़ाने के हर मोर्चा पर कामयाबी पायी है। उक्त विचार आज ग्राम सिकन्दरपुर
परगना देवा के क्षत्रपाल को अग्नि काण्ड में हुई गाय की मृत्यु के अनुदान
हेतु सहायता राशि की चेक देने के पश्चात सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त
कियें।   उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार ने सभी झंझावतों को झेलते हुए
उत्तर प्रदेश जैसे विशाल प्रदेश में अपने चार वर्ष के कार्यकाल में बहुत
से ऐतिहासिक कार्य किये हैं। सरकार अपनी निर्धारित अवधि तक प्रदेश की
जनता की विनम्रतापूवर्क सेवा करती रहेगी। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व
में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में विकास की गंगा बहा रही है। गांवों के
विकास की तरफ सरकार ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही है। अधिक से अधिक विकास
गांवों का हो रहा है। युवाओं को शहरों तथा गावों में जाकर अपनी सरकार की
उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करना चाहिए तथा उनकी समस्याओं को भी सुनना
चाहिए और उसकी हल करने का सम्भव प्रयास करना चाहिए। युवा कार्यकर्ता बड़ी
गम्भीरता से अपना कार्य करें, क्योंकि हमारी पार्टी व सरकार के समक्ष
बड़ी-बड़ी चुनौतियां है और हमें इसका मुकाबला करना है और वर्ष 2017 में
पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में ऊर्जावान, नवजवान मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाना है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से
लेखपाल संघ अध्यक्ष सुनील शुक्ला, महामंत्री इमरान अहमद, मो. रिजवान
संजय, कामता प्रसाद यादव, लेखपाल राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सुधीर यादव,
जगदीप, गौरीशंकर, गुड्डू यादव पल्हरी, संजय मिश्रा, जमनेश कनौजिया, शिवा
यादव, बाबूल मिश्रा, नन्हेलाल यादव, विनय यादव, सहजराम यादव आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 6867544581639141969

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item