aajtaktimes

अवसरवादी राजनीति के पितामह बेनी: शर्मा

बाराबंकी। पी.एल पुनिया आवाम के सर्वमान्य नेता ही नही कर्मयोगी सांसद
हैं। बेनी प्रसाद वर्मा अवसरवादी राजनीति के पितामह हैं, जो पुत्रमोह में
धृतराष्ट हो गये हैं। डॉ. पुनिया को जनपद की आवाम ने लोकसभा पहुंचाया था
ना कि किसी नेता के आशीर्वाद ने जो राजनेता अपने पुत्र को विधानसभा नही
पहुंचा सकता वो किसी को लोकसभा में क्या भेजेगा? समय आने पर आवाम उनके
घमण्ड को चकनाचूर कर देंगी। उक्त प्रतिक्रिया जिला कांग्रेस कमेटी के
प्रवक्ता सरजू शर्मा ने व्यक्त की। श्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि
आज अगर उनके नेता को पूर्व केन्द्रीय मंत्री का तमगा प्राप्त हैं तो वो
आवाम को बताये कि वह किस पार्टी की देन है। कांग्रेस प्रवक्ता ने सपा
नेता के बयान पर कहा कि उन्हें पी.एल पुनिया के राजनीतिक जीवन और उनकी
ऊंचाईयों की जानकारी नही हैं क्योंकि पी.एल पुनिया का जीवन एक खुली किताब
हैं। विकास पुरूष सांसद पुनिया की ओवरब्रिज, 2872 गांवो के विद्युतीकरण,
ट्रामा सेन्टर, पालीटेक्निक, इण्टर कालेज, दिव्यांगो को उपकरण, घाघरा पर
तटबंध कुछ ऐसी सौगाते हैं, जिन्हें जनपद की आवाम जन्म-जन्म तक नही भुला
पायेंगी।

Related

UP 4959763295957735355

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item