aajtaktimes

स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया गया सम्मानित

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाल लोहिया ग्राम
ज़फ़रपुर, बंकी के लोगों को एक समारोह में सम्मानित किया गया। बंकी विकास
खण्ड के एडीओ पंचायत फतेह बहादुर तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी अभिनव
श्रीवास्तव, सोशल एक्टिविस्ट प्रदीप सारंग ने संयुक्त रूप से स्वच्छता
अभियान में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधान राम नरेश, पूर्व
प्रधान राम लखन, कादिर अली, नसीर अली, रज़ी अहमद, विनाद कुमार, अरजुन लाल,
मंगल प्रसाद, हरिनाम, सकीना, अक़ीला बानो, शहनाज़ बानों, हसीन जहॉ, सुशीला
देवी एवं मीना को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित
लोगो को सम्बोधित करते हुए प्रदीप सारग ने कहा कि हमारे मल पर मक्खियॉ न
बैठे हमारी जिम्मेदारी है। सभी इस जिम्मेदारी को निभाये तभी सम्पूर्ण
गॉव, सम्पूर्ण समाज का स्वास्थ्य दुरूस्त रह सकेगा। श्री सारंग ने यह भी
कहा कि सफाई पसन्दगी तथा गन्दगी ना पसन्दगी की आदत बन जाना ही अभियान की
सफलता का मानक होगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए एडीओ पंचायत फतेहबहादुर
तिवारी ने कहा कि स्वच्छता हमारी वहचान है हक अपनी पहचान मिटने नही दें।
अन्त में अभिनव श्रीवास्तव ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने सभी के प्रति
आभार व्यक्त किया।

Related

UP 7855320873752231309

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item