aajtaktimes

निकाला गया जागरुकता अभियान

बाराबंकी। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम कमरावॉ में खुले में शौच
रोके जाने को लेकर ब्लाक अधिकारियों के सहयोग से चलाये जा रहे जागरूकता
अभियान के पॉचवे दिन गॉव वालों में आक्रोश फूट पड़ा। विकास खण्ड बंकी के
लोहिया ग्राम कमरावॉ में आज सुबह पॉच बजे जैसे ही ब्लाक अधिकारियों व
प्रधान टीम गावॅ पहुॅची गॉव के तमाम लोगो न घेर लिया और व्हाट्स अप पर
गलत टिप्पणी के साथ फोटो अपलोड करने का विरोध करने लगे एवं लोग शौचालय
बनवाने की मॉग करने लगे। ब्लाक अधिकारियों का कहना हैैं कि खुले में शौच
ना जायें और गॉव वालांे का कहना है कि जिनके शौचालय चुनावी रंजिश के चलते
नही बनाये गये है वे शौच कहॉ जायें। गॉव के क्षेत्र पंचायत सदस्य
सुरेन्द्र कुमार के साथ जगत पाल, नौमी लाल, राम फल, राजेश, राकश, भोला
नाथ, गुरूशरण इत्यादि ने खण्ड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर
शौचालय बनवाने की मॉग की है।

Related

UP 789803437081424083

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item