aajtaktimes

अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लखनऊ रोड स्थिति गायत्री शक्ति पीठ पर ब्लाक संयोजकों एवं युवा
अभियान से जुड़े सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भारतीय
संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक के रूप में जगदम्बा प्रसाद वर्मा
का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। 20 सदस्यों की एक टीम भी चयनित हुई,
जो अपने क्षेत्रीय विद्यालयों में परीक्षा सम्पन्न कराने में सहयोग
करेगी। बैठक में जिला संयोजक ने बताया कि वर्तमान वर्ष 2015-16 में जिले
के 206 विद्यालयों में उक्त परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें लगभग 19658
विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विकास खण्ड सिद्धौर के पूर्व
माध्यमिक विद्यालय छतौरा की छात्रा कुमारी खुशबू को प्रदेश की मेरिट
लिस्ट में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसे आगामी 23 मई को शन्तिकुन्ज में
सम्मानित किया जायेगा। इसी क्रम में 31 मई को प्रातः नगर क्षेत्र में भी
नागेश्वर नाथ मन्दिर से नगरपालिका तक रैली निकाल कर गोष्ठी आयोजित होगी।
सम्पन्न गोष्ठी में आगामी 21 जून 2016 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को
मनाने हेतु जिले मंे गायत्री परिवार द्वारा 16 आयोजन करने की रूप रेखा
बनी जिसके लिये एक जून से ही प्रतिभागियों से सम्पर्क कर भागीदारी हेतु
आमंत्रित किया जायेगा। यह अभियान सभी ब्लाकों में एक साथ चलेगा। सम्पन्न
गोष्ठी में अखिलेश पाण्डेय, विष्णु कुमार शर्मा, राममनोहर वर्मा, आरके
शर्मा, योगेन्द्र मौर्य, सुशील सिंह, दिनेश शर्मा, सीपी श्रीवास्तव, एपी
शर्मा, अर्जुन, पवन कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार शर्मा, सत्येन्द्र
कुमार, केश कुमारी सिंह, आरएन पाल, प्रज्ञेश दीक्षित सहित अनेक लोग
उपस्थित रहे।

Related

UP 7273348992471691264

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item