aajtaktimes

सुरेश ने क्रिकेट टूर्नामेन्ट का किया उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ग्राम शिवपुरी में बाबा मस्त राम युवा
क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित  क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन किया। इस
अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि बच्चों की चाहत को देखते हुए परिवार वालों
को उस क्षेत्र मेें बच्चे को पूरा अवसर देना चाहिए। जिसमें उसकी रूचि
ज्यादा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश की सरकार खेलों को
बहुत महत्व दे रही है। अनेकों स्पोर्ट कालेजों को प्रदेश सरकार अनुदान
एवं बढ़ावा दे रही है। श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों के
लिए स्टेडियमों की हालत में सुधार किया जा रहा है और उन स्टेडियमों खेल
के सारे उपकरण प्रदेश सरकार द्वारा उपल्बध कराये जा रहे हैं। लखनऊ स्थिति
गोमती नगर में एक बड़ा स्पोर्टस स्टेडियम बन रहा है। जिसमें
अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के खेल हो सकेगें और प्रदेश के लोगों को उसका आनन्द
लेने के लिए अन्य प्रदेशों में नही जाना पड़ेगा। उद्घाटन के दौरान खेले
गये मैच में यंग क्लब व शारजा क्लब के बीच हुआ। जिसमें यंग क्लब के
खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शारजा क्लब को बुरी तरह से हरा
दिया। यंग क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्ले बाजी करने का फैसला
किया और उनके बल्ले बाजों ने 10 ओवर में 80 रनों का विशाल स्कोर खड़ा
किया। जिसके जवाब में शारजा क्लब के बल्लेबाज मात्र 55 रन ही बना कर पूरी
टीम आऊट हो गयी। इस मौके पर कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय, सहजराम
यादव प्रधान, बब्लू यादव प्रधान, बाबुल मिश्रा, बालक राम यादव, नन्हे लाल
यादव, रंजीत यादव, खुशी राम गौतम, देश राज यादव, शिवराज यादव आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 4223225448287066582

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item