aajtaktimes

तालीम से इंसान में इन्सानियत का जज्बा पैदा होता है: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तालीम से बढ़कर दुनिया में कोई हुनर नही है। अच्छी तालीम से
अच्छे आमाल बनते है। तब ही इन्सान के दिल में इन्सानियत का जज्बा पैदा
होता है। उक्त विचार सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने शेख़
फरजन्द अली मेमोरियल इस्लामिया स्कूल की नई बिल्डिंग का फीता काटकर
उद्घाटन कर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि उस
वर्ग तथा समुदाय का विकास तब तक नही हो सकता जब तक वो शिक्षित न हो।
इतिहास गवाह है कि देश मे अनेकता मे एकता कायम करने वाली शिक्षा ही है।
कार्यक्रम की शुरूआत हजरत मौलाना कारी सुहेल अख्तर फुरकानी की तिलावते
कलाम पाक से हुई और तालीम की अहमियत पर रोशनी डालते हुए काजी शहर मौलाना
अल्हाज मुुफती नजीर अहमद कासमी ने कहा कि इल्म रोशनी है और अल्लाह तआला
ने इल्म हासिल करना फर्ज किया है। हम सब को मिलकर इल्म की रोशनी फैलाने
में एक दूसरे की मदद करना चाहिए। उन्होंने शेख फरजन्द अली मेमोरियल
इस्लामिया स्कूल के मैनेजर मो0 उबैद अशहद अश्शू की तारीफ की और इदारे की
तरक्की की दुआ की। जिन्दगी फाउन्डेशन के अध्यक्ष जुहैर अन्जुम खॉ ने कहा
कि देश की आजादी से लेकर आज तक के सफर मे शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान
है। इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत कौमी तराना सारे जहॉ से अच्छा
हिन्दोस्तां हमारा को देखकर लोग मन्त्रमुग्ध हो गये। बच्चो ने दीनी,
इख्लाकी, तालीम के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसे लोगों ने खूब सराहा।
इस मौके पर मौ. अब्दुल रज्जाक, मौ. अशरफ, सरदार मंजीत सिंह घामी,
राजकुमार सिंह, मौ. वज्जू, रवि शुक्ला, विशाल सिंह, मौ शमीम फन्ने,
हुमायूॅ नईम खॉ, सगीर नूरी, आलम बाराबंकवी, फैज खुमार, सहित सैकडों की
तादात मे लोग मौजूद रहे।

Related

UP 2804858535462979460

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item