सरस्स्वती क्लीनिक का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_472.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लखपेड़ाबाग के श्रावस्तीनगर में निकट गौतमबुद्ध पार्क में आज
सरस्स्वती क्लीनिक का उद्घाटन जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा
अधीक्षक रविचन्द्र किशोर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीएमएस ने कहा
कि त्वरित और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मरीज को मिलने से मरीज का समय, धन
और शारीरिक नुकशान को को बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए
सरस्वती क्लीनिक का खुलना मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। स्त्री एवं
प्रसूति रोग की विशेषज्ञ डा0 मीनाक्षी अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण कर जिला
अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी। कोर्स पूरा होने के बाद अपने आवास पर
इस क्लीनिक शुभारम्भ किया है। डा मीनाक्षी ने कहा कि महिलाओं में बढ़ रही
तमाम प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का अच्छा और सस्ता इलाज कराना हमारी
प्राथमिकता है। इस क्लीनिक पर स्त्री एवं प्रसूति रोग के मरीजों का विशेष
इलाज हिोगा। इस अवसर पर मेडिकल कालेज लखनऊ के कई डाक्टर व प्रशासनिक
व्यवस्था से जुड़े अंजनी कुमार डा राजेन्द्र प्रसाद, सुन्दरलाल भारती,
रामपाल गौतम, शत्रोहनलाल, आशालता, समाजसेवी ऊषा गौतम, लालबहादुर, अशोक
गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

