पारिजात संरक्षण के लिये पुनिया ने डीएम को लिखा पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_181.html
बाराबंकी। पारिजात वृक्ष देश की ऐतिहासिक धरोहर हैं। पारिजात परिसर में
स्थापित वन विभाग की नर्सरी के कर्मचारियों ने सफाई के नाम पर आग लगाकर
हरे पेड़ो को झुलसा और जलाकर परिसर की खूबसूरती से छेड़छाड़ करने का गंभीर
अपराध किया हैं। जिससे क्षेत्रीय आवाम में रोष हैं। प्रशासन तुरन्त
उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित कर दस दिनों से चल
रहे धरने को तत्काल समाप्त करायें।
उक्त अनुरोध राज्यसभा सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने अपने विकास खण्ड
सिरौलीगौसपुर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय आवाम की शिकायत पर
पारिजात परिसर स्थित वन विभाग की नर्सरी का स्थलीय परीक्षण कर जिलाधिकारी
को पत्र लिखकर किया।
जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में सांसद पुनिया ने लिखा हैं कि विकास खण्ड
सिरौलीगौसपुर के ग्राम बरौलिया में देश का ऐतिहासिक वृक्ष पारिजात हैं और
उसी परिसर में वन विभाग की नर्सरी हैं। क्षेत्रीय आवाम द्वारा मुझे अवगत
कराया गया कि परिसर की पुताई सफाई के नाम पर वन विभाग के कर्मियों ने
आवंटित धन का बन्दरबाट करके सिर्फ गेरू से पुताई करा दी हैं। कही भी रंग
या पेंट का प्रयोग नही किया गया हैं और सफाई के बहाने सारी नर्सरी के
कूडे को एकत्र करके उसमें आग लगा दी गयी हैं। जिसके कारण हरे पेड़ या तो
झुलस गये हैं या फिर जल गये हैं। जिससे ऐतिहासिक धरोहर पारिजात वृक्ष के
परिसर की शोभा बिगड़ गयी हैं। जिसकी जांच की मांग और दोषियों पर कार्यवाही
के लिये पिछले दस दिनों से स्थानीय आवाम धरने पर बैठी हैं।
श्री पुनिया ने प्रेषित पत्र में लिखा हैं कि आवाम की शिकायत पर
कांग्रेसजनो के साथ वह पारिजात परिसर में पहुंचकर मौके पर स्थलीय
निरीक्षण कर धरने पर बैठी आवाम से वार्ता की उन्होंने बताया कि
उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर ने आकर मौके का निरीक्षण किया और उन्होंने वन
विभाग के कर्मियों को दोषी मानकर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया था
लेकिन दोषियों पर कार्यवाही न होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय आवाम में
रोष व्याप्त हैं कि देश की अमूल्य धरोहर जो यदि आग प्रचंड रूप ले लेती तो
देव वृक्ष को भी नुकसान पहुंच सकता था इसलिये इसकी उच्च स्तरीय जांच कर
दोषियों को उनके घृणित कृत्य की सजा अवश्य दी जानी चाहिये।
श्री पुनिया ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया हैं कि उक्त गंभीर प्रकरण की
सच्चाई सामने आये इसके लिये नर्सरी मे वन विभाग के तैनात स्टाफ का
स्थानान्तरण कर उच्च अधिकारी नियुक्त कर जांच करायें और दोषियों की सजा
सुनिश्चित कर पिछले दस दिनों से चल रहे धरने को समाप्त करायें। पारिजात
परिसर में स्थलीय निरीक्षण के दौरान सांसद श्री पुनिया के साथ प्रदेश
कांग्रेस के उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित,
सरजू शर्मा, विजयपाल गौतम, के.सी.श्रीवास्तव, ज्ञानेश शुक्ला, जुल्फी
भाई, अरशद इकबाल, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अकील अंसारी, नेकचन्द्र
त्रिपाठी, सिकंदर रिजवी, राजाराम गौतम, अनुराग अन्ना, आशीष श्रीवास्तव
आदि कांग्रेसजन मौजूद थें।

