एएसपी ने परिन्दा संरक्षण अभियान से जुड़े लोगों को किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_863.html
बाराबंकी। बीते सात वर्षो से समाज सेवी प्रदीप सारंग व हरि प्रसाद वर्मा
द्वारा चलाये जा रहे परिन्दा संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर अपने घरो
में चिडियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने वाले तीन लोगों को अपर
पुलिस अधीक्षक (प्रभारी पुलिस अधीक्षक) शफीक़ अहमद ने उनके आनन्द नगर आवास
पहुॅच कर सम्मानित किया। आनन्द नगर निवासी जितेन्द्र कुमार शुक्ला, डा.
पुरूषोत्तम शर्मा व विजय त्रिपठी ने इस अभियान से प्रेरित होकर अपने घर,
द्वार, ऑगन व छप्पर पर प्रति दिन दाना पानी रखकर व घोसले बनाकर परिन्दो
के उपयुक्त वातावरण तैयार किया। जिससे इन लोगो के घर आंगन हर रोज परिन्दे
आने लगे हैं। अपर पुलिस अधाीक्षक शफीक अहमद, जितेंन्द्र कुमार शुक्ला,
डा. पुरूषोत्म शर्मा व विजय त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्तिपत्र
देकर सम्मानित करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
परिन्दे हमारे आसपास के माहौल को खुशहाली और सौर्न्दय प्रदान करते है।
इनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करना वृहत्तर मानवता का काम है। परिन्दा
सरक्षण मुहिम के संयोजक प्रदीप सांरग ने कहा कि बहुत खुश नसीब व्यक्ति के
घर पर ही परिन्दे दाना पानी के लिए आते हैं। इस अवसर पर हरि प्रसाद
वर्मा, मो अतहर, आमिर अली, अनिल त्रिपाठी, अशोक सैनी, डॉ. वीरेन्द्र
पटेल, रवि शंकर गुप्ता, चमन वर्मा, केपी शुक्ला, गोविन्द वर्मा, धमेन्द्र
पटेल, राजेन्द्र सिह आदि मौजूद रहे।

