सदर विधायक ने जन जागरण साइकिल यात्रा को किया रवाना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_245.html
बाराबंकी। सर्वांगीण विकास से नई प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर है
उत्तर प्रदेश। समाजवादी सरकार ने बिना किसी भेद-भाव के प्रदेश वासियों के
लिए नित्य नई-नई योजनाएं बनाकर उनको लागू करने का काम कर रही है। मैंने
भी अपने क्षेत्र के लिए अनेको ऐतिहासिक कार्य करवाए हैं। उक्त विचार पूनम
गिहार के नेतृत्व में जन-जागरण साईकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करने
एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम में ग्राम राघव पुरवा में रात्रि में चौपाल
लगाकार उपस्थित ग्रामीणों में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव
ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश के हर जिलें में 4 लेन
कनेक्टिविटी की बात हो, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे या लखनऊ मेट्रो की बात
हो, किसान को उनकी फसन का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों
में नई मण्डियाँ खोलने की बात हो या नये अस्पताल खोलने की बात हो, प्रदेश
की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने की बात हो या उद्यमियों को
प्रोत्साहित करना हो। गरीबों के इलाज के लिए प्रदेश के बजट से 108
एम्बुलेंस चलाने की बात हो या अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा
प्रदान करने की बात हो या किसानों को निःशुल्क सिंचाई सुविधा प्रदान करने
की बात हो उत्तर प्रदेश सरकार ने जहाँ समाजवादी पेंशन की व्यवस्था कर
गरीबों की आजीविका में सुधार लाने का प्रयास किया है। जन-जागरण साइकिल
यात्रा का नेतृत्व विधायक पुत्र शिवा यादव ने किया जो ग्राम सरायं
अकबराबाद से लोधपुरवा, दाउदपुर, दारापुर, आलापुर, शफीपुर, भुहेरा, कटरा,
बंकी टाउन, गनौरा, मोहम्मदपुर, चिलहटा, देशी, केसरूवा, बरेठी,
दुन्दपुरवा, तिन्दोला, चचेड़ा, छिदवाही से राघव पुरवा में सदर विधायक के
नेतृत्व में रात्रि विश्राम कर चौपाल लगाई जिसमें लेागों की समस्याएं
सुनकर उनका निस्तारण भी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से गुड्डू यादव, राम
नारायन यादव, रामदास यादव प्रधान, देवां प्रमुख रमेश यादव, विधान सभा
अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय, सभासद लल्ला यादव, मो.
आसिफ, दीपक गुप्ता, बाल गोविन्द, छोटू कश्यप, गौरव अवस्थी, सुधीर यादव,
गुड्डू यादव पल्हरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

