शहावपुर टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_959.html
बाराबंकी। शहावपुर टोल प्लाजा के बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया। धरने के पश्चात
जिलाधिकारी के माध्यम से केन्द्रीय सड़क मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
धरने की अगुवाई कर रहे राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने प्रेस विज्ञप्ति के
माध्यम से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि टोल प्लाजा नियम के
विरूद्ध हैं इसको हटवाने की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जायेंगी क्योंकि जब
आम आदमी प्रभावित होता हैं और उसे लूटा जाता हैं तो मोदी सरकार को परवाह
नही होती लेकिन जब किसी पंूजीपति के हित का नुकसान होने लगता हैं तो
केन्द्र सरकार तुरन्त हस्तक्षेप कर देती हैं। भाजपा और मोदी की सरपरस्ती
में उद्योगपति फल फूल रहे हैं और यह मदान्ध उद्योगपति गरीब के मुंह का
निवाला छीनने में भी संकोच नही कर रहे हैं। श्री पुनिया ने टोल प्लाजा तक
राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर कांग्रेसजनों के साथ केन्द्रीय सड़क परिवहन
एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के
माध्यम से उनके प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी को सौंपकर टोल प्लाजा हटवाने की
जोरदार प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा
तथा संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया। धरना प्रदर्शन के आयोजक
कांग्रेस कमेटी के महासचिव महबूब-उर-रहमान किदवई ने जनपद के कोने-कोने से
आये हजारो हजार कांग्रेसजनो तथा स्थानीय आवाम का आभार व्यक्त करते हुए
कहा कि आवाम के दुख दर्द को पहचाने का काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी और उसका
सिपाही ही समझता हैं। मुख्यालय से 6 किमी. पर टोल प्लाजा आवाम के लिये
मुसीबत ही नही दुखों का पहाड़ हैं जिसे हर आदमी को भुगतना पड़ेगा। ऐसी
स्थिति में आपके सहयोग के सहारे इस दुख के पहाड़ टोल प्लाजा को हटवाने के
काम को अंजाम दिया जायेंगा। धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से छोटेलाल
चौरसिया, रिजवान-उर-रहमान किदवई, रामजियावन यादव, फवाद किदवई, पं.
गौरीशंकर मिश्रा, सुनीता निषाद्, एफ. आजम वारसी, कपिल देव वर्मा, मंजू
दीक्षित, के.सी.श्रीवास्तव, ज्ञानेश शुक्ला, विजय पाल गौतम, सिकंदर
अब्बास रिजवी, अजय रावत, अकील अंसारी, शिवबहादुर वर्मा, जुल्फी मियां,
जयन्त गौतम, इरफान कुरैशी, रामहरख रावत, अराधना रावत, अब्दुल रहमान
लल्लू, तरूण चावला, मीरा गौतम, महताब कुरैशी, पिंटू यादव सहित सैकड़ो की
संख्या में कांग्रेसजन व स्थानीय आवाम मौजूद थी।

