aajtaktimes

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्रावस्तीनगर लखपेड़ाबाग स्थित श्रवण मान्टेसरी हाईस्कूल में
‘जल ही जीवन है‘ शीर्षक पर बच्चो द्वारा चित्रकला तथा स्पीच प्रतियोगिता
आयोजित की गयी। जिसमें विद्यालय के सीनियर तथा जूनियर गु्रप के बच्चो ने
बढ़-चढ़कर भाग लिया। सीनियर ग्रुप चित्रकला में कक्षा 9 की प्रथम शिल्पी
यादव, द्वितीय नेहा यादव तथा तृतीय स्थान प्रज्ञा सिंह ने प्राप्त किया।
इसी क्रम में जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान गीतांजलि सिंह, द्वितीय स्थान
हर्ष वर्मा तथा तृतीय समरीन फातिमा ने प्राप्त किया। स्पीच प्रतियोगिता
में प्रथम स्थान ज्योति यादव, द्वितीय शिल्पी यादव तथा तृतीय स्थान
अनन्या शुक्ला ने प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय संचालक डीके शुक्ला
प्रबंधक विश्वनाथ, समाजसेवी निर्मल जैन, आरपी सिंह, आरडी पाण्डेय,
प्रधानाचार्या वाटिका सिंह, उमाशंकर प्रजापति, शैलेन्द्र वर्मा, सुषमा
द्विवेदी, वन्दना सिंह, नेहा चोपड़ा, रीता रानी, सीमा सिंह, आयूषी गुप्ता
एवं अन्य अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित थे। जल ही जीवन है शीर्षक पर
बोलते हुए डीके शुक्ला ने बताया कि इस पृथ्वी पर 96 प्रतिशत पानी पीने
योग्य नही है। 3प्रतिशत पानी ग्लेशियर है। केलव 1 प्रतिशत जल पीने योग्य
है। आज के समय में जल का संकट इतना गहरा है। तो भविष्य में यह  एक भीषण
संकट का सूचक है। अतः जल संरक्षण अति आवश्यक है। साथ ही साथ जल ़स्त्रोतो
को दूषित होने के बचाना और भी आवश्यक है। आओ हम सभी मिलकर संकल्प करे की
अपने भावी जीवनको सुचारु रुप से चलाने के लिये जल संरक्षण करे तथा उसे
दूषित होने से बचाये। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने इस
कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Related

UP 5305677159529875782

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item