aajtaktimes

स्वामी परमानन्द के खिलाफ शिवसेना ने खोला मोर्चा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस की हीलाहवाली के चलते सन्त के भेष में दुराचारी राक्षस
ग्राम हर्रई थाना कोतवाली देवा निवासी राम शंकर तिवारी उर्फ परमानन्द
उर्फ शक्ति बाबा घूम रहा है और उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है।
पुलिस कार्यवाही के नाम पर नाटक कर रही है। इसके विरुद्ध शिवसेना एवं
युवा सेना आन्दोलन करेगी और हिन्दू समाज व सन्त समाज पर कलंक कथित बाबा
पर कार्यवाही होने तक शान्त नहीं बैठेगी। यह विचार शिवसेना प्रदेश
महासचिव मध्यांचल प्रदेश प्रभारी सुरेश चन्द्र पाठक ने शिवसेना जिला
कार्यालय सोमैया नगर देवां रोड पर आयोजित बैठक में व्यक्त किये। श्री
पाठक ने कहा कि बाबा परमानन्द के कृत्य से सन्त समाज का सर झुक गया है।
बाबा ने नगर के देवां रोड पर शक्ति धाम (भवन) नाम से एक मकान में अपना
अड्डा बना रखा है। जहाँ बाबा के विश्वास पात्र लोग जमा होते है। उस पर आज
तक पुलिस की नजर नहीं गयी और वहाँ पर छापा नहीं मारा गया। जिससे प्रतीत
होता है कि बाबा को पुलिस का गुप्त संरक्षण प्राप्त है। बैठक में शिव
सेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा कि कथित बाबा परमानन्द उर्फ शक्ति
बाबा प्रारम्भ से ही विवादों में रहे है। लगभग दस वर्ष पूर्व देवां थाना
क्षेत्र के ग्राम पटना की एक महिला ने बाबा के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी
थी। अपनी ऊँची पहुँच के बल पर बाबा अपने ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होने
देता है। बाराबंकी पुलिस के कई आला अफसर बाबा के शिष्य है। जो महिलाओं के
अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाले धूर्त पाखण्डी धोखेबाज कथित बाबा का
बचाव कर रहें है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव उ.प्र. तथा गृह
मंत्रालय भारत सरकार को बाबा के काले कारनामें का काला चिट्ठा भेजा गया
है। फिर भी ध्यानाकर्षण हेतु आन्दोलन किया जायेगा। इस बैठक में युवा सेना
जिला प्रमुखा शिवा पाठक, शिव सेना जिला महासचिव पवन रावत, पवन पाण्डेय,
उमाँ शंकर दुबे, फूल चन्द्र वर्मा, विकास चौरसिया, राजीव पाठक, राजेश
गौतम, ननकऊ रावत, गिरजाशंकर वर्मा, सुजीत विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र पाठक,
आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related

UP 7857641332949325738

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item