सूफी की कब्र पर पहुंचकर चढ़ाये फूल, दी श्रद्धांजलि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_434.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सूफी साहब एक ऐसे समाजसेवी थे, जिन्होंने गरीब आवाम की सेवा
में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया उनकी तस्वीर हर गरीब के दिल में हमेशा
बसी रहेंगी। उनके न रहने पर जनपद की मजलूम आवाम ने एक अपना ऐसा सरपरस्त
खो दिया हैं जो उनके आसूं पोछने के लिये हमेशा खड़ा रहता था। आज उनकी
द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर हम दिल की गहराईयों से याद करके अपने
श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उक्त शोक संवेदना राज्यसभा सांसद डॉ.पीएल
पुनिया ने महान समाजसेवी सूफी उबेद-उर-रहमान साहब की द्वितीय पुण्यतिथि
पर कब्रिस्तान पहुंचकर उनकी कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात्
स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त कियें। जिसका संचालन हकीम तस्खीर
हसन तथा अध्यक्षता डॉ. अहसन बेग, पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू विभाग,
जनेस्मा ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री पुनिया
कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सै. सुहेल अहमद, मो. इरफान, दीपक सिंह, सरजू
शर्मा, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अतीक अहमद सद्दन, सिकंदर अब्बास रिजवी,
तरूण चावला, विजयपाल गौतम आदि कांग्रेसजनो के साथ कमरियाबाग स्थित
कब्रिस्तान में पहुंचकर सूफी उबेद-उर-रहमान साहब की कब्र पर श्रद्धासुमन
अर्पित किये और तदोपरान्त स्टेशन पुराने सत्यनाम विद्यालय प्रांगण में
आयोजित कार्यक्रम में उनको याद करते हुए कहा कि सूफी साहब हमारे दिलों
में हमेशा बसे रहेंगे वह गरीब आवाम की एक बुलन्द आवाज थे और सबसे पुण्य
का कार्य उन्होंने यह किया जो उन्होंने सैकड़ो लावारिस लाशों को खराब होने
से बचाकर उनका अंतिम संस्कार विधिविधान से किया इससे बढ़कर मानवता और
समाजसेवा का कार्य कोई नही हो सकता वह आज भी हमारे दिलों में जिन्दा हैं,
और रहेंगे। सूफी साहब की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को समाजसेवी
राजनाथ शर्मा, रणधीर सिंह सुमन, बृजेश दीक्षित एडवोकेट, सै. सुहेल अहमद,
वरिष्ठ पत्रकार हशमत उल्ला, जैनुल कदर, अतीक-उर-रहमान ने उनके जीवन पर
प्रकाश डालकर श्रद्धांजलि अर्पित की और जनाब मेराज अहमद कमर, शाहब
सिद्दीकी, मो. इरफान, पाटेश्वरी, मो. सलीम, हाजी मो. उमर, शाकिर अली,
राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अनिल रस्तोगी, हाजी अब्दुल रशीद, रमजान अली,
मो. एखलाक एडवोकेट, मकसूद अली ने श्रद्धासुमन अर्पित कियें। पुण्यतिथि के
अवसर पर सैकड़ो की संख्या में सूफी साहब को चाहने वाले मौजूद थें।