कोटवाधाम दर्शन के लिये जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_621.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला बहराइच से कोटवाधाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं
से भरी ट्रैक्टर ट्राली चौकाघाट-मरकामऊ के बीच ब्रेकर व गढ्डे के कारण
उल्टने से उसमें सवार दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों को
उपचार के लिए सीएससी रामनगर लाया गया। जहॉ से 3 लोगों की हालत गम्भीर
होने पर यह लोग अपना निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
गुरूवार को बहराइच जिला के थाना नानपारा केे ग्राम असवा से दो दर्जन
से अधिक श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से जगजीवन साहब की कर्म स्थली
श्रीकोटवाधाम दर्शन के लिए आ रहे थे। जनपद बाराबंकी थाना रामनगर के
चौकाघाट मरकाऊ मार्ग के बीच ग्राम मड़ना के पास ब्रेकर व गढ्डा होने के
कारण ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ जाने से पलट गयी। रात्रि करीब 2 बजे
घायलो की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण आकर मद्द में जुट गये। घटना
की जानकारी मिलते ही थाना रामनगर के महादेवा चौकी प्रभारी पी त्रिपाठी व
एसआई इन्द्रप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅच कर घायलों को
उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा सीएससी रामनगर लाया गया। जहॉ घायल
शैलेन्द्र वर्मा, चालक सर्वेश, रामसहाय, नान्हू, पेसकार, रामायण, बलराम,
मनीष, आलोक, भूरे प्रेमा, सुखराम, नरेशका का पुत्र, सुशीला, मदन, श्यामा
देवी, रीता, शान्ती, रिखीराम, नन्हाराम सहित 22 लोगों का उपचार हुआ।
जिसमें से रामदीन की मॉ, नान्हू व सर्वेश अपना इलाज बहराच में एक निजी
चिकित्सालय में करवा रहे है। घायलों ने बताया कि जगजीन साहब की कृपा से
हम लोग बच गये।