aajtaktimes

भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी

 बाराबंकी। गोमती नदी के सिल्हौरघाट पर अपनी पांच सूत्रीय
मांगो को लेकर भाकियू का चल रहा अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी
रहा। कोई भी प्रशासिनक अधिकारी के मौके पर न जाने व समस्या का निराकरण न
हो पाने से लोगो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धरने को सम्बोधित करते हुए
संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर भाकियू के साथ स्थानीय
लोगो द्वारा किया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लेकिन अभी तक कोई
भी अधिकारी मौके पर नही आया है। जिससे लोगो में आक्रोश पैदा होने लगा है।
धरने को सम्बोधित करते हुए भाकियू के जिलाउपाध्यक्ष देवनरायन शर्मा ने
कहा कि यहां पर पलट्रेन पुल पर की जा रही अवैध वसूली को बंद कराते हुए
अन्य मांगो को जब तक पूरा नही किया जायेगा। तब तक धरना अनवरत चलता रहेगा।
उन्होने कहा कि अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। जब तक
जन समस्याओं को लेकर की गई मांगो को पूरा नही किया जायेगा। तब तक यह धरना
चलता रहेगा। तीसरे दिन धरने में राजेन्द्र प्रसाद, राधेश्याम, वेदप्रकाश,
राजकरन, उदयराज, धर्मराज, राजेश प्रताप, देवीदीन, उमापति, भगौती प्रसाद,
संतराम तिवारी, रामशंकर, श्रवण कुमार, वृजलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 6430460260531967591

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item