हत्या करके प्रापर्टी डीलर की फेंकी लाश, मुकदमा दर्ज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_515.html
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत बीती रात प्रापर्टी के विवाद को लेकर
एक डीलर की बीती रात हत्यारों ने पहले उसकी हत्या कर दी। बाद में लाश की
शिनाख्त न हो इसके कारण उसको जलाकर लाश फेंक दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर
लाश का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के बेटे की
तहरीर पर थानाध्यक्ष लोनीकटरा ने चाचा भतीजे सहित चार लोगों के विरुद्ध
हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जनपद लखनऊ के थाना
चिनहट क्षेत्र के ग्राम दुधरा निवासी नरेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र विशेषर
प्रापर्टी डीलर का काम करता था। उसके साथ में मटियारी के ओम प्रकाश सिंह
और उसका भतीजा रोहित सिंह भी यही काम करता था। 13 मई की दोपहर को
राजेन्द्र प्रसाद अपने लड़के के साथ में शारदा नहर गोसाईगंज के पास में
आये थे। वहां पर राजेन्द्र प्रसाद तो उतर गया और अपने लड़के से कहा कि तुम
सुल्तानपुर चले जाओ। बीती रात 10 बजे थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम
इलियासपुर के पास ग्रामीणों ने एक लाश अधजली अवस्था में पड़ी हुई देखी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे
थाना प्रभारी ने मृतक के जेब में मिले कागजातों से इसकी शिनाख्त की और
बाद में मृतक के परिजनों को सूचित किया। आज सुबह मृतक का बेटा रामप्रताप
थाना लोनीकटरा पहुुंचा और थाने पर ओम प्रकाश सिंह उसके भतीजे रोहित सिंह
के ऊपर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। घटना के सम्बन्ध
में थाना प्रभारी श्रीधर पाठक का कहना था कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया
गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

