विवाहिता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_977.html
बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत ससुराल से तंग आकर एक विवाहिता ने
आत्मदाह की धमकी दी है। पीड़िता ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सहित अन्य
उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार,
थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी मुनेश्वर ने अपनी लड़की
संगीता की शादी 21 फरवरी 2015 को थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर
निवासी अम्बरीश कुमार पुत्र जगरुप से की थी। शादी के समय मुनेश्वर ने
अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही दहेज लोभी
ससुरालवालों ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरु कर दिया और कुछ ही दिनों बाद
इन लोगों ने संगीता के ऊपर दबाव बनाना शुरु किया। कि अपने पिता से एक चार
पहिया गाड़ी लेकर आओ। नही तो तुमको यहां पर रहने नही दूंगा। उसके बाद दहेज
लोभियों ने संगीता को घर से निकाल दिया। इस सम्बन्ध में संगीता के पिता
ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, महिला आयोग सहित उच्चाधिकारियों को पत्र
देकर न्याय की गुहार लगायी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले में
27 फरवरी 2016 को ग्राम प्रधान व गांव के समक्ष एक स्टाम्प पेपर पर
सुलहनामा हो गया था। जिसमें लड़के पक्ष ने दो दिन के अन्दर दहेज में दिया
गया 4 लाख 25 हजार रुपया वापस करने की बात कही थी। लेकिन गये महीने बीत
गये। ससुराल वालों ने संगीता के घरवालों को एक भी फूटी कौड़ी नही दी।
आखिरकार संगीता ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर यह चेतावनी दी है कि
आगामी एक सप्ताह के अन्दर मेरे ससुराल वालों ने घरवालों को पैसा नही दिया

