aajtaktimes

सभी मानकों पर खरी उतरी है सपा सरकार: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश वासियों के सभी मानको पर खरी उतरी है समाजवादी सरकार।
प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचायी है सपा सरकार ने
2016 के अन्त तक प्रदेश का कोई भी कोना विकास कार्योंे से अछूता नहीं
रहेगा। उक्त विचार आज आम आदमी बीमा योजना के अर्न्तगत ग्राम कैथी के मृतक
जितेन्द्र कुमार के पिता को सहायता राशि की चेक देने के उपरान्त सदर
विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे
कहा की समाजवादी सरकार ने पूरे प्रदेश के गरीबों, किसानोें, मजदूरों,
छात्रों व नवजवानों के हितो में अनेकों जनकल्याणकारी कदम उठाये है जिनका
सीधा लाभ उन सबको मिल रहा है। मैने अपनी पूरी विधान सभा के हर गांवों व
मजरों में कुछ न कुछ विकास से सम्बिन्धित कार्य कराये है, बिजली के
क्षेत्र में लगभग 95ः कार्य पूर्ण हो चुका है 2016 के अन्त तक सभी गांवों
को बिजली से शतप्रतिशत पूर्ण करने का वादा है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से
विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय, पूर्व प्रधान
शिवनाथ यादव, विनय यादव प्रधान, बाबुल मिश्रा, संजय मिश्रा, सरोज मौर्या
प्रधान, सहजराम यादव, कमलेश यादव, गुड्डू यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 2676278577460730749

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item