aajtaktimes

शोकसभा का आयोजन

बाराबंकी। प्रेस क्लब बाराबंकी के बंकी ब्लाक स्थित कैम्प कार्यालय पर एक
शोक सभा का आयोजन महासचिव केके द्विवदी उर्फ राजू भैय्या की अध्यक्षता
मंे किया गया। जिसमें सीवान में हिन्दुस्तान अख़बार के ब्यूरो प्रमुख
राजदेव रंजन 42 को श्रृद्धांजली दी गयी। जिनकी कल सीवान बिहार मे हत्या
कर दी गयी थी। बस मौके पर पत्रकारो ने एक स्वर में कहा कि एक बार फिर
बहादुर कलम की हत्या हुई है। हम सभी इस जघन्य हत्या की निन्दा करते हैं
एवम मृतक पत्रकार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं
एवम शोक व्यक्त करते हैं। शोक सभा में प्रदीप सारंग, मोहम्मद अतहर, अशोक
सैनी, आमिर अली, गोविन्द वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, आसिफ
हुसैन, संतोष शुक्ला, अली अब्बास अशरफ़, चन्द्र प्रकाश ने दिवंगत आत्मा की
शांति के लिये दो मिनट का मौन भी रखा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश
ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, उपाध्यक्ष परवेज अहमद, कोषाध्यक्ष
चन्द्रकान्त मौर्या, तारिक किदवाई, रिजवान मुस्तफा, बाल चन्द्र त्रिपाठी,
महेन्द्र प्रताप सिह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, हरि
प्रसाद वर्मा, अनिल त्रिवाठी, केपी शुक्ला, डा. वीरेन्द्र सैनी, लकी,
राहुल त्रिपाठी सहित सैकडो पत्रकारो ने शोक व्यक्त किया।

Related

UP 8565907293169713774

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item