बाबा साहब के सपनें को साकार करेगीं ‘‘बसपा’’ - राजभर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_73.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विश्व रत्न ज्ञान के प्रतीक
भारतीय संविधान निर्माता परम् पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की
125वीं जयन्ती एवं मेला राजकीय इण्टर कालेज आडीटोरियम मंे धूम-धाम से
आयोजन किया गया। जिसमें विविध कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा प्रतियोगिता
समाज सेवियों को सम्मान एवं कवि सम्मेलन भी हुआ। प्रतियोगिता में सफल
बच्चों को मेडल, भारतीय संविधान की किताब, बुद्ध धर्म एवं उपदेश पुस्तकें
देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया एवं 100 प्रबुद्ध समाज सेवियों को बाबा
साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का प्रतीक चिन्ह देकर बच्चो एवं नौजवानों को
सम्मानित किया और राष्ट्रकवि दिल्ली से चलकर आये राहुल नागपाल ने अपने
गीतों के माध्यम से खूब तालियां बटोरी बाबा साहब एवं तथागत गौतम बुद्ध के
जीवन संघर्षों पर गीतों के माध्यम से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन आरपी
गौतम पूर्व जिला प्रभारी बसपा ने किया। इस मौके पर रामनगर विधानसभा के
प्रभारी हफीज भारती, विकास श्रीवास्तव, राजू शुक्ला, डी.डी.सी. देवीशरन
यादव ने मुख्य अतिथि रामअचल राजभर पूर्व मंत्री/प्रदेश अध्यक्ष को चांदी
का मुकुट भेंटकर स्वागत सम्मान किया। रामअचल राजभर ने बाबा साहब के जीवन
संघर्षो पर इस बार सपा, भाजपा, कांग्रेस द्वारा बाबा साहब की जयन्ती
मनायें जाने पर जमकर आढ़े हाथों लिया और कहा कि सपा, भाजपा, कांग्रेस के
लोग ड्रामेंबाज है। बाबा साहब अम्बेडकर के अनुयायों को गुमराह करने एवं
सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव के समय केवल वोट हासिल करने के लिए
जयन्ती मना रहे हैं। अगर बाबा साहब के विचारों एवं आदर्शो पर जरा भी
विश्वास होता तो कंाग्रेस और भाजपा के लोग उनको सम्मान देने के लिए देश
में समता, स्वतन्त्रता बन्धुत्व की विचारधारा को फैलाकर हजारों साल से
उपेक्षित रहे इस देश के करोड़ों-करोड़ो दलितों पिछड़ो को हर क्षेत्र में
उनकी भागीदारी सुनिश्चित करके देश के सभी सरकारी विभागों में अभियान
चलाकर संविधान की मंशा के अनुसार नौकरियों में भर्ती करते न्यायापालिका
सेना में उचित भागीदारी देते लेकिन भाजपा व कांग्रेस के लोगों ने बाबा
साहब को जीतेजी और मरने के बाद भी उनकों सम्मान नहीं दिया। बहुजन समाज
पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक काशीराम साहब एवं मुख्य वक्ता दिल्ली से
आये महान चिन्तक साहित्यकार एचएल दुषाध ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर इस
देश की सड़ी गली व्यवस्था को समाप्त करके समता मूलक समाज की स्थापना के
लिए भारतीय संविधान जैसा एक महान ग्रन्थ इस देश को सौंपा। इस देश के
महानायक केवल डा. अम्बेडकर ही थे। इस मौके पर मुख्य रूप से संग्राम सिंह
वर्मा पूर्व मंत्री, कमला प्रसाद रावत पूर्व सांसद, परमहंस गौतम, विनय
कुमार पाल, कपिल देव, अमित कुमार गौतम, अनवर अहमद, राम कैलाश रावत आदि
सम्मानीयगण उपस्थित रहें।
