aajtaktimes

पत्रकार समाज का आईना: रियाज


अजमी रिज़वी
जैदपुर, बाराबंकी। विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय पत्रकारों की
एक बैठक नगर पंचायत कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पत्रकारों
द्वारा प्रेस क्लब जैदपुर का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पत्रकार अबू
उमेर अंसारी को प्रेस क्लब जैदपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर
पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद ने सभी पत्रकारों को
सम्मानित किया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जैदपुर चेयरमैन रियाज
अहमद ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। जिसके कंधों पर समाज में
घट रही घटनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। पत्रकार विषम
परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करते हैं। यही वजह है
कि मीडिया पर आज भी जन विश्वास बाकी है। जब किसी पीड़ित व्यक्ति की थाना
स्तर या किसी विभाग में उसकी पीड़ा नहीं सुनी जाती। उस वक्त वह सख्श बड़ी
उम्मीद के साथ पत्रकारों के पास आता है। इस जनविश्वास को बनाये रखना
पत्रकारों के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर चेयरमैन रियाज अहमद ने
पत्रकारों को बीमा व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। उन्होनें पत्रकार
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए तन, मन, धन से सहयोग देने की भी बात
कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एड. सतीश चन्द्र अवस्थी व संचालन मास्टर
मोहम्मद आसिफ ने किया। इस मौके पर पत्रकार अज़मी रिज़वी, इस्लामुद्दीन शाह,
अवधेश कुमार, शहाबुद्दीन, जावेद रिजवी, शमीम अंसारी, राम मिलन यादव,
जफरुल हसन, वसीम खान, तैय्यब खान, चौधरी अशफाक, मो. शकील, हाजी गुड्डू,
हुसैन अली सहित बड़ी तादात में पत्रकार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4519114565647375720

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item