ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में जनपद के धुरंधरों ने मारी बाजी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_751.html
बाराबंकी। राज्य स्तरीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में बाराबंकी को प्रथम
स्थान प्राप्त हुआ। दो दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता 28
और 29 मई को आइडियल डिग्री कालेज, अमरसण्डा कुर्सी में आयोजित हुई। सबसे
ज्यादा मेडल जीतकर बाराबंकी की टीम ओवर आल चैम्पियन हुई। मुख्य अतिथि
ग्राम्य विकास मन्त्री अरविन्द सिंह ‘गोप’ ने प्रतियोगिता के अन्त में
खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उत्साह वर्धन किया। साथ में विशिष्ट अतिथ में
एमएलसी राजेश कुमार यादव, पूर्व विधायक राजरानी रावत, आईजीसीएल के
चेयरमैन अनुराम भदौरिया ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि में बाराबंकी के मुख्य प्रशिक्षक अनिल कुमार
धानुक खिलाड़ियों को ताइक्वाण्डो के प्रति लगन एवं अनुशासन के लिए तारीफ
करते हुए बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के लिए निर्णयक दल
को सम्मानित किया। प्रशिखक स्टेडियम कोच जय शंकर गुप्ता एवं आर्मी कोच
विकास धानुक को भी सम्मानित किया गया। बाराबंकी टीम में जयपुरिया स्कूल
के ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों में अदिति धानुक ने गोल्ड, मन्दीप सिंह ने
गोल्ड, पारस शर्मा ने सिल्वर, मो. शादान ने सिल्वार तथा धनन्जय गुप्ता ने
ब्रोन्ज मेडल प्राप्त किया। पुलिस लाईन के खिलाड़ियों में विजेन्द्र धानुक
ने गोल्ड, मो. फैज ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया सबसे अधिक केडी सिंह बाबू
स्टेडियम के खिलाड़ियों में शिवम मिश्रा (गोल्ड), शिव प्रकाश (गोल्ड),
प्रतीक नारायन (गोल्ड), नितेश सिंह (गोल्ड), वैशाली द्विवेदी (गोल्ड),
आदित्य वर्मा (गोल्ड), मृदुल सिंह (गोल्ड), ईशान जायसवाल (सिल्वार), हर्ष
वर्धन शुक्ला (गोल्ड), ईशान द्विवेदी (गोल्ड), सचिन वर्मा (गोल्ड) मेडल
जीतकर मेजबान लखनऊ टीम को हरा कर पहला स्थान प्राप्त किया। बाराबंकी की
ओर से राष्ट्रीय रेफरी जय प्रकाश को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर
आइडियल कालेज की प्रबन्धक माया आनन्द सहित कालेज के शिक्षकगण एवं अन्य
सम्मानित जन भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सह-संयोजक मनीष कुमार को
मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम इलेवर
जीआर सेना को सम्मानित किया गया। बाराबंकी टीम के प्रथम स्थान प्राप्त
करने पर जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्या अन्जू सिंह हरेन्द्र सिंह ने
खिलाड़ियों को बधाई दी।

