aajtaktimes

25 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह की अध्यक्षता एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजीव सक्सेना की उपस्थित में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। जिसमें 27 कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया तथा 25 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उक्त कार्यक्रम को चिकित्सा अधिकारी डा. एसके शुक्ला के नेतृत्व में राजाराम रावत, एससी शर्मा, सोभनाथ, एसके वर्मा आदि लोगों ने सफल बनाने में सहयोग किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू, दिनेश कुमार, लायक राम यादव, बाबादीन, रामानन्द, अमर सिंह, गिरीशचन्द्र, नौमीलाल, शारदा बक्श सिंह, जागेश्वर चौधरी आदि ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इसके तत्पश्चात छाया स्थित कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की एक आकस्मिक बैठक आ आयोजन किया गया। जिसमें बीते मंगलवार को ब्लाक अध्यक्ष बनीकोडर के राजेन्द्र प्रसाद की सड़क हादसे में हुई मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि आज हमारे बीच हमारे मेहनतकश व ईमानदार साथी नहीं रहे। उनकी कमी हमें सदैव खलेगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गोमती नदी के सिल्हौर घाट पर छेड़ी गयी लड़ाई अब पूरे जनपद की लड़ाई है। आप सब की संवेदनाओं को देखते हुए सिल्लौर घाट पर चल रहा धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और आन्दोलन के आगे की रणनीति आगामी 21 जून को होने वाली जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में तय की जायेगी।

Related

UP 9038815344458655971

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item