अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम अभियान के अर्न्तगत जनपद के सभी ब्लाकों में सर्वेक्षण किया। सामाजिक अनुभूति के अर्न्तगत उन सामाजिक विषयों के संदर्भ में संवेदन शीलता उत्पन्न करना है। जो कि आज प्रगतिमान नही है। भारत का विकास तभी हो सकता है। जब हर गांव समाज का विकास हो। अनुभूति 2016 इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परषिद का उद्देश्य छात्र-छत्राओं को सात दिन के लिये गांव समाज में भेजकर वहां का जीवन व्यवस्था की विविधता सामाजिक कठिनाईयां समस्याओं रीतिरिवाज जीवन मूल्यों आदि का साक्षात्कार करना है। जिसमें से वह समाज की हर स्थिति को समझकर अपने जीवन में समाज के कार्य को प्राथमिकता के साथ कर सकें। सामाजिक सर्वेक्षण में कार्यकर्ताओं ने गांवो में जल प्रदूषण, चिकित्सा व्यवस्था, महिला सुरक्षा, दहेज प्रथा के प्रति लोगों में काफी आक्रोश का अनुभव किया। इस अभियान में आकाश पटेल, दिव्यांशु पाठक, सौरभ शर्मा, उत्तम कुमार, पार्थ चतुर्वेदी, नैमिष, सुमित गुप्ता, दिवाकर सिंह, धवल वैश्य, आकाश गुप्ता, अजय भानु, राहुल श्रीवास्तव, सौरभ सूर्यवंशी, कपिल सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।