aajtaktimes

विद्युतीकरण को लेकर 29 से शुरु होगा धरना

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधानसभा जैदपुर के ग्राम अलीपुर मजरे चचेरूवा में विद्युतीकरण
का कार्य राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अन्तर्गत कार्यदायी संस्था
एलएण्डटी द्वारा निहित प्राविधानों के अनुरूप आगामी 29 जून  से प्रारम्भ
कर दिया जायेंगा। उक्त आशय की लिखित जानकारी मंध्याचल विद्युत वितरण निगम
लि. बाराबंकी के अधिशासी अभियंता आर.के.श्रीवास्तव ने कार्यालय परिसर में
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम जो विद्युतीकरण
के लिये ग्रामवासियों व कांग्रेसजनो के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
बैठे थे उनके साथ एक प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के दौरान अपने कार्यालय
में दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति
विभाग के उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना
के अन्तर्गत विद्युतीकरण हेतु विद्युत विभाग के मुख्यालय पर ग्रामवासियों
व कांग्रेसजनो के साथ दो सूत्री मांग के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
बैठे थे। भूख हड़ताल सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुई। दोपहर 12.30 बजे
अधिशासी अभियंता विद्युत आर.के.श्रीवास्तव ने वार्ता के लिये एक
प्रतिनिधिमंडल से भेंट करना चाहा तदोपरान्त भूख हड़ताल के आयोजक विजयपाल
गौतम, कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक सिंह, सिकंदर रिजवी, अरशद अहमद,
इन्द्रजीत गौतम, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने प्रतिनिधिमंडल के रूप में
जाकर अधिशासी अभियंता से वार्ता कर विद्युतीकरण कराये जाने की पुरजोर
मांग करते हुए अपना दो सूत्री मांग पत्र दिया। मांग पत्र मिलने के बाद
अधिशाषी अभियंता श्रीवास्तव ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के
अन्तर्गत विद्युतीकरण हेतु जनपद में अनुबंधित कार्यदायी संस्था एल. एण्ड
टी. के प्रोजेक्ट मैनेजर बी.के.मिश्रा से दूरभाष पर वार्ता कर भूख हड़ताल
करने वाले ग्रामीणों की मुख्य मांग विकास खण्ड बंकी के ग्राम अलीपुर मजरे
चचेरूवा में 29 जून 2016 से विद्युतीकरण कराये जाने का लिखित पत्र देकर
अन्य मांगो का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल को समाप्त
कराया। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि. के बाराबंकी मुख्य कार्यालय पर
विद्युतीकरण हेतु अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वालो में मुख्य रूप
से दीपक सिंह, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, रामहरख रावत, ज्ञानेश
शुक्ला, मंजू दीक्षित, सना मुही, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सिकंदर
रिजवी, अरशद अहमद, तरूण चावला, अमित गौतम, जवाहर रावत, राजाराम गौतम,
बब्लू गौतम, जगदेव, दुखीराम, मोमिना, रेखा वर्मा, मुइनुद्दीन अंसारी,
अनुराग अन्ना सहित दर्जनो की संख्या में ग्रामवासी थें।

Related

UP 8728199668522408576

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item