aajtaktimes

भाजपा सांसद ने गरीबों को दिया निःशुल्क गैस कनेक्शन

अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। भाजपा हमेशा गरीबों के साथ रही है भाजपा ही एक
ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गो का सम्पूर्ण विकास हो रहा है आने वाले
समय में अगर सभी ने सहयोग दिया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो लोगो
को किसी भी वस्तु के लिए मोहताज नही होना पडेगा हर चौखत तक विकास की किरण
पहुंचेगी इस समय जो धन गरीबों के विकास कार्यो के लिए भेजा जा रहा है उसे
प्रदेश सरकार सुचारूरूप से गरीबों तक नही पहुंचा रही है लेकिन जब प्रदेश
में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी का सम्पूर्ण विकास होगा। यह बात
शनिवार को श्री ओम इंडेन गैस एजेंसी दरियाबाद द्वारा प्रधानमंत्री
उज्जवला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन का वितरण समारोह को सम्बोधित
करते हुए सांसद लल्लू सिंह द्वारा भक्त दलगंजन विद्या पीठ इंटर कालेज
खजुरी में कही। इस दौरान योजना के तहत चयनित 585 लाभार्थियों को कनेक्शन
वितरित किया जिसमें से सांसद द्वारा 25 कनेक्शन अपने हाथों से महिलाओं को
प्रदान किया गया। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला
योजना को जनता तक सही तरीके से पहुचाने के लिए एजेंसी मालिक व प्रबंधक की
प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी लाभार्थी को इसमें कोई असुबिधा न हो।
श्री ओम इंडेन एजेंसी के मालिक अनूप द्विवेदी एवं प्रबंधक बिपिन
श्रीवास्तव ने कहा कि यह फ्री गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के
तहत दिये जा रहे है अगर किसी को कोई शिकायत या सुझाव हो ता वह दरियाबाद
एजेंसी पर पहुंचकर उन्हे बता सकता है। इस मौके पर मौजूद सतीश शर्मा,
विवेकानंद पाण्डेय, बृजेश शुक्ला, दिलीप मिश्रा, संदीप त्रिपाठी, कल्पना
तिवारी, बाबा परमेन्द्र विक्रम सिंह, मुलायम सिंह यादव, सत्येंद्र वर्मा,
लकी, ललित सिंह, ललित तिवारी, आयल कॅम्पनी के डोनेल ऑफिसर सर्वज्ञ
श्रीवास्तव के साथ ही तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 4647148645977788242

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item