प्रियंका को सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_601.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केन्द्रीय कर्मचारियों एवं उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारियांे
को नई व्यवस्था के तहत पुरानी पेंशन योजना वर्ष 2005 से समाप्त कर दिये
जाने पर कर्मचारियों द्वारा अपने भविष्य को लेकर अटेवा- पेंशन बचाओं मंच
का आगाज किया है। जिसके बैनर तले कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल कराये
जाने हेतु संघर्षरत है। अटेवा पेंशन बचाओं मंच के पदाधिकारियों द्वारा
आवास पर पहुॅचकर सांसद प्रियंका सिंह रावत जी को ज्ञापन सौपा। सांसद ने
उपस्थित लोगो को समस्या के समाधान कराये जाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर
पर सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, उपेन्द्र सिंह रावत, जिलासंयोजक अमित
वर्मा, सदस्य उमेश कुमार वर्मा, अरूण कुमार वर्मा, विनय कुमार मौर्य,
विवेक कुुमार वर्मा, संदीप कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, सीतेश गुप्ता,
जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक नाग, कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार यादव, संयोजक
कुषीगर प्रभात षुक्ल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

