aajtaktimes

यूपी: बड़ा धमाका करने की तैयारी में AIMIM, जानिए कौन होगा सीएम कैंडिडेट

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने तरीके से मिशन 2017 की तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी इस मामले में पीछे नहीं है। चुनाव तैयारी की बात की जाए तो जल्द ही एआईएमआईएम भी बड़ा धमाका करने जा रही है। पार्टी नेताओं की माने तो ईद के बाद एआईएमआईएम का जलवा प्रदेश भर में दिखने लगेगा।
एआईएमआईएम के दावे को माने तो प्रदेश के मुसलमान व दलित वर्ग के लोगों में असदुद्दीन ओवैसी का बहुत क्रेज है। पार्टी को पूरा विश्वास है कि यूपी चुनाव में उनके प्रत्याशियों को जबरदस्त सफलता मिलेगी। पार्टी के नेताओं ने यूपी मथने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारियों संग चुनाव तैयारी समीक्षा बैठक की जा रही है और जहां पर कमी रह गयी है उसे सुधारा जा रहा है।
चल रही दमदार तैयारी
पार्टी के नेताओं की माने तो यूपी चुनाव में उतरने से पहले दमदार तैयारी की जा रही है क्योंकि तैयारी जितनी दमदार होगी, पार्टी का आगाज उतना अधिक होगा। पार्टी की तैयारी जोरों पर है और रोजा इफ्तार के साथ पार्टी के नेता मुसलमानों में पैठ बनाने में जुटे हुए है।
जय भीम, जय मीम के नारे से उतरेगी पार्टी मैदान में
उत्तर प्रदेश में एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है। पार्टी मुख्य रूप से उन विधानसभा सीटों पर ध्यान दे रही हैं जहां मुस्लिम और दलित आबादी अधिक है। पार्टी यूपी में जय भीम जय मीम के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
दलित-मुस्लिम में कोई एक होगा सीएम कैंडिडेट
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली महुली का कहना है कि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पहले ही कहा है कि जब तक दलित का बेटा पीएम नहीं बनता है तब तक देश की स्थिति में सुधार नहीं होने वाला है। यूपी में दलित या फिर मुसलमान सीएम हम लोगों की पसंद तो है, लेकिन अभी इस पर निर्णय नहीं किया गया है। एआईएमआईएम जैसी विचारधारा रखने वाले दल से ही हम लोग समर्थन दे सकते है या फिर ऐसे दल से समर्थन ले सकते हैं। ईद के बाद सीएम प्रत्याशी का भी खुलासा किया जायेगा।

Related

UP 3233773646374080599

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item