aajtaktimes

एक पेड़ पर टाइगर और बंदर, बंदर ने बुद्धिमानी से बचाई जान, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: जंगली जानवरों में बाघ को बेहद फुर्तीला और खतरनाक जानवर माना जाता है। दूसरी तरफ बंदर को भी फुर्तीला होने के साथ बुद्धिमान जानवरों में शुमार किया जाता है। एक वायरल हो रहे वीडियो में एक बाघ बंदर को शिकार बनाने के लिए धीरे-धीरे पेड़ की तरफ बढ़ता दिख रहा है। बंदर धीरे-धीरे पेड़ की डालियों को झुकाते हुए नीचे की तरफ आता है। तभी जब बंदर ने देखा कि बाघ नीचे की डालियों पर गिरने ही वाला है तभी वह तेजी से छलांग लगाकर सुरक्षित जगह पर पहुंच जाता है। फिर बाघ देखता रह जाता है। यानी सच ही कहा है... खतरा चाहे जितना बड़ा हो पर अगर बुद्धिमानी से काम लें तो उससे आसानी से निजात पा सकते हैं।

Related

UP 6776724385402448629

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item