aajtaktimes

नर्सिंग होम में व्यप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध शिवसैनिकों ने खोला मोर्चा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मानक के विपरीत चल रहे नगर के एक नर्सिंग होम के विरूद्ध
शिवसैनिकों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग
करते हुए जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रभाकान्त
अवस्थी एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह को सौंपा। शिवसैनिकों
ने गन्ना दफ्तर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। शिवसैनिक बाराबंकी नगर के
पैसार नाका स्थित अजन्ता हॉस्पिटल में शिवसैनिक सरोज कुमार यादव निवासी
रामपुर टिकरापट्टी थाना देवां की पत्नी श्रीमती नीलम यादव का लापरवाही से
ऑपरेशन करने व संक्रमित खून चढ़ाने से मौत होने के विरोध में प्रदर्शन कर
रहे थे।
इस मौके पर शिवसेना प्रदेश महासचिव/मंध्याचल प्रभारी सुरेश चन्द्र पाठक
ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की खाऊ-कमाऊ नीतियों के चलते बाराबंकी में
मानक के विपरीत झोलाछाप डाक्टरों द्वारा बगैर पंजीकरण के नर्सिंग होम व
हॉस्पिटल संचालित किये जा रहें हैं। इसी प्रकार मानक के विपरीत संचालित
अजन्ता हॉस्पिटल में लापरवाही से ऑपरेशन करने व संक्रमित खून चढ़ाने से एक
शिवसैनिक सरोज यादव की पत्नी की असमय मृत्यु हो गयी और प्रशासन व
स्वास्थ्य विभाग अभी तक शिकायत होने के बाद कोई कार्यवाही नहीं कर रहा
है। ऐसे नर्सिंग होमों के खिलाफ जबरदस्त आन्दोलन किया जायेगा। शिवसैनिकों
को सम्बोधित करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा कि
बाराबंकी नगर के समस्त झोलाछाप नर्सिंग होमों ने पी.आर.ओ. के नाम पर दलाल
फैला रखें हैं, जो जिला चिकित्सालय व नर्सिंग होमों के आस-पास मंडराते
रहतें हैं। ऐसे ही एक दलाल के चंगुल में फंस कर शिवसैनिक सरोज यादव
अजन्ता हॉस्पिटल पहुँच गया था। जहां पर हॉस्पिटल के संचालक डा0 अबरार व
डा0 अमित की लापरवाही से श्री यादव की पत्नी नीलम का देहान्त हो गया।
शिवसैनिक सरोज यादव को हर स्तर पर संघर्ष कर न्याय दिलाया जायेगा।
इस अवसर पर युवा सेना के जिला प्रमुख शिवा पाठक ने कहा कि प्राइवेट
नर्सिंग होम गरीब मजदूर किसानों का जमकर शोषण कर रहें हैं और अनपढ़
ग्रामीणों से इलाज के नाम पर मनमानी रकम वसूल रहें हैं। नर्सिंग होमों के
लिए स्वास्थ्य विभाग ऑपरेशन शुल्क व बेड शुल्क निर्धारित करें। अब
प्राईवेट नर्सिंग होमों की मनमानी नहीं चलने पायेगी। इसके लिए युवा
शिवसेना पूरी तरह संघर्ष के लिए तैयार है।
प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से शिवसेना जिला उपप्रमुख ननकऊ रावत,
जिला महासचिव पवन रावत, युवा सेना महासचिव पंडित आलोक द्विवेदी, जिला
कार्यालय प्रभारी फूल चन्द्र वर्मा, व्यापारी नेता अजय गुप्ता, सरोज
कुमार यादव प्रवीण वर्मा, विवेक मिश्रा, राजकुमार, शिवकरन यादव, सुनील
कुमार, ननकऊ यादव, राकेश कुमार, सुशील कुमार, शेर बहादुर, रंजन लाल,
अमरदीप, पप्पू यादव, सुरेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव, जयकरन, सत्यनारायन,
प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, रामू, अनिल कुमार आदि शिवसैनिक उपस्थित रहें।
श्रीकान्त की मौत की हो उच्च स्तरीय जांचः पुनिया

Related

UP 2648727202503310722

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item