aajtaktimes

पर्यावरण और जल संरक्षण दोनों ही हमारे जीवन के लिए उपयोगी: राजनाथ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पर्यावरण एवं जल संरक्षण की मुहिम से जनता को जोड़ने और समाज को
जागरूक करने के उददेश्य से साइकिल यात्रा पर निकले गोरखपुर निवासी युवा
समाजसेवी ज्ञान प्रकाश पाण्डेय की जनपद आगमन पर समाजवादी चिंतक राजनाथ
शर्मा के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर के गांधी भवन
पहुंचे युवा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश पाण्डेय के इस सराहनीय को प्रोत्साहित
करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा
कि युवाओं ने हमेशा समाज में बदलाव की लहर पैदा की है। ऐसी ही एक मुहिम
से लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का काम किया
है। पर्यावरण और जल संरक्षण दोनों ही हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है।
जिसके लिए हमें स्वयं संकल्प लेकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए। समाजसेवी
अशोक शुक्ला ने कहा कि अगर पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो वातावरण सही रहेगा।
क्योंकि आज पर्यावरण में इतना प्रदूषण फैल गया है जिससे अनेकों प्रकार की
बीमारियां इंसानों को घेर रही है। गोरखपुर से धरती बचाओं साइकिल यात्रा
पर निकले युवा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि उप्र के कई
जिले सूखे से ग्रस्त है। उन जिलों का भ्रमण कर लोगों को जल संचयन और
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना ही अहम उददेश्य है। यह साइकिल
यात्रा 05 जून को गोरखपुर से शुरू होकर 17 जून को दिल्ली पहुंचेगी उसके
बाद 04 जुलाई को लखनऊ में समापन होगा। इस दौरान तीस जिलों से धरती बचाओ
साइकिल यात्रा जनजागरण करते हुए निकलेगी। इस मौके पर रत्नेश कुमार, सपा
नेता धनंजय शर्मा, मो अतहर, सोशल एक्टिविस्ट प्रदीप सारंग, आदित्य यादव,
विपिन वर्मा, गौरव सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, आसिफ हुसैन, कपिल सिंह यादव,
अशोक सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related

UP 7964527318912474451

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item