aajtaktimes

केन्द्र के विरूद्ध छात्रसभा ने किया पैदल मार्च

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी छात्र सभा ने जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में
नगर कार्यालय से पैदल मार्च के माध्यम से सैकड़ों समर्थकों के साथ केन्द्र
सरकार की गलत नीतियो के खिलाफ जिलाधिकारी अजय यादव को ज्ञापन सौंपा। इस
अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री यादव ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा
कि उप्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 73 सांसद देकर
केन्द्र में भेजने का कार्य किया है। फिर भी केन्द्र सरकार उप्र के साथ
सौतेला व्यवहार कर रही है। 2014 लोकसभा चुनाव में जिन किसानों को
अन्नदाता कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्बोधित करते थे उन्हीं
किसानों की जब ओलावृष्टी से फसलें खराब हुई तब एक भी पैसे की मदद केन्द्र
सरकार द्वारा नहीं की गयी। हाल ही में बुंदेलखंड मे सूखे की स्थिति
उत्पन्न होने पर केन्द्र सरकार ने बिना पानी की खाली ट्रेन भेजकर गंदी
राजनीति खेली है। उप्र की जनता इनके सारे हथकंडे समझ चुकी है। अब इनके
अच्छे दिनों के झांसे मे आने वाली नहीं है। श्री यादव ने कहा कि उप्र के
मुखिया अखिलेश यादव ने चार वर्षों में जो विकास कार्य किये हैं। पिछले 65
वर्षों में भी नहीं हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंजू वर्मा, जिला
महासचिव कुलदीप मिश्रा, आरती वर्मा,  सुधा यादव,  नीधि यादव,  सुधीर यादव
सोनू, राजेश कश्यप, बृजेश रावत बब्लू,  मुलायम सिंह शनि,  अवधेश रावत,
अरुण यादव, संतोष यादव, पवन पाल, दीपक रावत, उपेन्द्र यादव, प्रदीप यादव,
राहुल यादव आशुतोष आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्रसभा पदाधिकारीगण मौजूद
रहे।

Related

UP 353858174771423569

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item