aajtaktimes

विकास का दूसरा नाम है सपा: राममगन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा ने हमेशा विकास की बात की है, विकास कराने पर ही ध्यादिया है। बिना भेदभाव के जो भी काम किए है उतना काम किसी भी राजनैतिक
पार्टी ने नहीं किया है। उक्त बात हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक
राममगन रावत ने आपने आवास पर चेक वितरण के दौरान कही। सपा विधायक ने आगे
कहा कि जब जब प्रदेश में सपा सरकार आयी हमेशा पार्टी के बड़े नेताओं ने
विकास की ही बात की। पिछले 4 सालों मे ंजिले में ही सपा ने इतना विकास
किया है, जितना आजतक अन्य राजनैतिक दलों ने नहीं किया। पार्टी ने हमेंशा
जाति, धर्म, मज़हब से ऊपर उठकर न्याय पूर्वक काम किया है। जिसका नतीजा है
कि आज भी पार्टी की छवि साफ सुथरी बनी हुई है। श्री रावत ने हैदरगढ़
विकासखण्ड के ग्राम गुसियामऊ निवासी मिश्रीलाल पुत्र जगन को तीस हजार की
चेक की सरकारी सहायता प्रदान की। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम अभिलाष
रावत, राम दुलारे सेठजी, धर्मराज रावत, कुलदीप रावत, अशोक रावत सहित कई
स्थानीय नेता मौजूद थे।

Related

UP 8892478976757598982

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item