aajtaktimes

श्रद्धा से याद किए गए भाकियू नेता शिवकुमार

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाकियू के महाननायक शहीद स्व0 डा0 शिवकुमार वर्मा की पुण्य
तिथि आज धूमधाम से मनाई गयी भाकियू नेता मुकेश सिंह ने उनकी प्रतिमा पर
माल्यार्पण करते हुये उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किये। गौरतलब हो कि स्व0
डा0 शिवकुमार वर्मा पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद निवासी-कीरतपुर शैली विकास
खण्ड फतेहपुर जो भारतीय किसान यूनियन के प्रचार मंत्री थे 8 जून सन््
1992 को एक आन्दोलन के दौरान घर वापसी करते समय रात्रि में अराजक तत्वों
द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। तब से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष आज के
दिन भाकियू द्वारा शहीद दिवस के रूप में उनकी पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी
जाती है। इसी क्रम में आज प्रान्तीय महासचिव अपनी टीम के साथ गोकुल नगर
स्थित कैम्प कार्यालय पर स्थापित स्व0 डा0 शिवकुमार वर्मा की प्रतिमा पर
माल्यार्पण करते हुये उन्हे पुष्प अर्पित किये और कहा कि डा0 साहब का
योगदान कभी भुलाया नही जा सकता वो संगठन के लिये हमेशा तन मन और धन से
समर्पित रहे और पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को बढ़ाने के साथ-साथ बल
प्रदान किया आज हम सभी उनके पद चिन्हों पर चलने का संलल्प लेते हुये ऐसे
वीर सिपाही को शत-शत नमन करते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा,
कोषाध्यक्ष प्रेमचन्द्र वर्मा, अनुपम वर्मा, रामानन्द वर्मा, शीलचन्द्र
वर्मा, भगौती प्रसाद आदि सभी लोगों ने स्व0 डा0 शिवकुमार वर्मा की
प्रतिमा पर मल्यार्पण करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related

UP 2870520511240323661

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item