aajtaktimes

इन्द्रधनुष कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारम्भ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के प्रथम सत्र दिनांकः 8 जून से 7
जुलाई तक एवं मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला अधिकारी अजय
यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सतीश चन्द्रा के साथ जिला महिला
चिकित्सालय मे प्रातः 10ः00 बजे किया। इस पोषण माह में 09 माह से लेकर 05
वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की एक खुराख दी जाएगी। इस अवसर पर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सतीश चन्द्रा द्वारा लोगों को यह जानकारी दी
गई कि 06 माह तक के बच्चों को केवल मॉ का दुध ही दिया जाए एवं 06 माह बाद
पूरक आहर दिया जाए साथ ही साथ टीकाकरण एवं आयोडिन युक्त नमक के प्रयोग का
ध्यान रखा जाए। जिससे बच्चों को कई जानलेवा बिमारियों से बचाया जा सके
एवं उनका मानसिक व शरीरिक विकास हो सके। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बताया
कि जिले मे मिशन इन्द्रधनुष में सम्पूर्ण टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों
को टीकाकरण स्थल तक लाने एवं सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग
एवं बाल विकास पुष्टाहार के कार्यकताओं एवं अधिकारी गणों को प्रेरित
किया। जिससे मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम द्वारा 07 जानलेवा बीमारी से
बच्चों एवं गर्भवती महिलाओ को प्रतिरक्षित किया जा सके। मिशन इन्द्रधनुष
मे टीकाकरण कार्ययोजना के अनुसार शत्प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का
उद्देश्य हो। मिशन इन्द्र धनुष के तहत सरकार ने देश भर में 201 ऐसे जनपदो
की पहचान की गई थी जिन्हे अप्रतिरक्षित एवं अपूर्ण रूप से प्रतिरक्षित
बच्चो की संख्या अधिक थी। जिनमे से उत्तर प्रदेश के कुल 55 जनपद है।
बाराबंकी भी उन्ही 55 चयनित जनपदों मे से एक है। हम सब को मिशन
इन्द्रधनुष कार्यक्रम मे सम्पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य सत्प्रतिशत प्राप्त
करना है जिससे बच्चो एवं महिलाओ मे रूग्णता एवं मृत्युदर में कमी लायी जा
सके। मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी सहयोगी संस्थाओ
डब्लूएचओ, यूनीसेफ, रोटरी व अन्य सेवी संस्थाओ द्वारा सहयोग प्रदान करने
हेतु अभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर डब्लूएचओ की डा. वन्दना सिंह,
यूनीसेफ के महेन्द्र सिंह, अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आईपी
वर्मा, डा0 जेता सिंह, डा0 राजा राम, डा0 हर्षवर्धन पन्त, डा0 के.एन.एम
त्रिपाठी, जिला प्रतिरिक्षण अधिकारी डा0 राजीव सिंह एवं फाइलेरिया
निरीक्षक केके गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related

UP 3153672058826834461

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item