aajtaktimes

नई राजस्व संहिता के मद्देनजर समीक्षा बैठक में दिया निर्देश

अजमी रिज़वी
 बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने डीआरडीए सभागार में राजस्व कार्यो की
समीक्षा के दौरान तहसील के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नई
राजस्व संहिता के मद्देनजर प्रत्येक मामले का निराकरण निर्धारित समय सीमा
में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराये। निर्धारित समय सीमा में निस्तारण न
होने पर जवाबदेही तय होगी। उन्होने समयबद्धता एवं राजस्व कार्यो में
पारदर्शिता रखने के साथ ही निस्तारण में गुणवत्ता पर जोर देते हुए तहसील
अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित
कराये जाये। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के न्यायालयों में
लम्बित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पुराने
वादों के निस्तारण में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणदोष के आधार पर
न्यायालय में योजित वाद शीघ्र निस्तारित किये जाये। कुछ न्यायालय में
पांच वर्ष से अधिक समय से लम्बित वाद होने पर उन्होेने गहरा असन्तोष
व्यक्त किया और निर्देश दिया कि उनका निस्तारण शीघ्र ही किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व से सम्बन्धित
होते है। उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने हेतु तहसील में सुदृढ़
आन्तरिक व्यवस्था बनायी जाये। राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रत्येक
प्रार्थना पत्र के समुचित निस्तारण हेतु लेखपालवार की गयी कार्यवाही का
नियमित रूप से अनुश्रवण सुनिश्चित की जाये। उन्होने सचेत किया कि तहसील
दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्र का प्रभावी निराकरण हो। वही प्रार्थना
पत्र अगले तहसील दिवस में आने पर सम्बन्धित राजस्व कर्मी/अधिकारी की
जवाबदेही तय होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, सभी
उपजिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
15 जून तक दर्ज करें वरासत
बाराबंकी। जिलाधिकारी ने बैठक में भूमि आवंटन, अभिलेख में वरासत दर्ज
किये जाने, जेड ए एक्ट की धारा-122 बी, 115 सी और 498 तथा भू-राजस्व
कानून की धारा-34 सहित राजस्व संहिता के नये प्राविधानों के तहत विभिन्न
राजस्व कार्यो की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिया
कि धारा-122 बी एवं 115 सी के मामलों मंे अवशेष राजस्व वसूली इसी माह
सुनिश्चित की जाये। उन्होने लोहिया समग्र ग्राम में भूमि आवंटन के लक्ष्य
के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वरासत
दर्ज किये जाने हेतु पिछले माह संचालित अभियान की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी तहसीलों में शत-प्रतिशत वरासत दर्ज
किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। वरासत दर्ज किये जाने के
कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किये जाने हेतु प्रत्येक गांव का अलग-अलग
विवरण बनाकर रिपोर्ट भेजी जाये। जिन गांवों में किन्ही कारणों से वरासत
दर्ज किये जाने का कार्य अवशेष रह गया है, वहॉ विशेष ध्यान देते हुए 15
जून तक शत-प्रतिशत वरासत दर्ज करा दी जाये।
तहसीलवार होगी वसूली की समीक्षा: डीएम
बाराबंकी। जिलाधिकारी ने विविध देयों अन्तर्गत प्रत्येक मदों में की गयी
वसूली की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिया कि धनराशि वसूलने
में व्यय धनराशि की भी समीक्षा तहसीलवार की जाये और सभी उपजिलाधिकारी यह
सुनिश्चित करें कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने में मानक से
अधिक व्यय न हो। जिलाधिकारी ने राजस्व संहिता की धारा-24 के अन्तर्गत खेत
नाप से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण
करने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व संहिता अन्तर्गत प्रत्येक प्रकरण
में निस्तारण की अवधि निर्धारित है और यदि निर्धारित अवधि में निस्तारण
नहीं होता, तो उससे सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही होगी।
जिलाधिकारी ने शासन, मुख्यमंत्री सहित अन्य स्तर से प्राप्त संदर्भो के
निस्तारण में भी समयबद्धता के साथ निस्तारण हेतु अधिकारियों को जरूरी
निर्देश दिया। उन्होने आडिट आपत्तियों के निस्तारण हेतु अवशेष प्रकरणों
में इसी माह शत-प्रतिशत अनुपालन आख्या तैयार कराने का निर्देश दिया।
9 लाख लगाए जाऐंगे नए पौध
बाराबंकी। बैठक में जिलाधिकारी ने माह जुलाई, 2016 में प्रस्तावित किसी
एक दिन जनपद में 9 लाख 10 हजार पौध लगाये जाने के अभियान की तैयारी की
समीक्षा करते हुए डीएफओ और उपजिलाधिकारियों को बृहद स्तर पर समुचित
तैयारी करने के निर्देश दिये। डीएफओ ने बताया कि पौध लगाने के लक्ष्य को
पूरा किये जाने हेतु लगभग तैयारी कर ली गयी है। स्थान चिन्हित है, गड्ढो
की खुदाई करायी गई है। पौध की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। मजदूरों
की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जानी है। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी
विभाग के अधिकारियों के साथ चकबन्दी कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

Related

UP 2555770452106664123

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item