परिजनों ने गैंगमैन पर लगाया हत्या का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_170.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो
गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मृतक के परिजनों ने रेलवे के एक कर्मचारी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर के कस्बा बंकी के मोहल्ला उत्तरी टोला नई
बस्ती निवासी दिलीप गुप्ता का भतीजा रवि उर्फ वीरु को सफेदाबाद रेलवे
क्रासिंग पर तैनात गैंगमैन हरिकेश कुमार 6 जून की शाम को घर आया था और घर
से वीरु को बुलाकर अपने साथ ले गया था। करीब दो घण्टे बाद हरिकेश पुनः
वीरु को लेकर घर पर छोड़ गया और यह कहकर चलता बना कि वीरु का जाकर इलाज
करवा लो। इसके जाने के बाद से ही वीरु की तबियत खराब हो गयी। उसको लेकर
इसके परिजन जिला अस्पताल आये। जहां पर रात करीब 10 बजे वीरु की मौत हो
गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में मृतक के चाचा दिलीप
का आरोप है कि मेरे भतीजे को गैंगमैन ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला
है। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद
ही पता चलेगा कि वीरु की मौत कैसे हुई।