aajtaktimes

सड़क हादसे में चालक की मौत

हैदरगढ़, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई
भिड़ंत में एक ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दो
अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनका सीएचसी पर प्राथमिक उपचार
कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,
बीती रात्रि हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर गौरा गांव मोड़ के निकट अनियत्रिंत
होकर दो ट्रको में, जिनके नम्बर यूपी 53 डीटी 4151 व यूपी 41 एटी 2081
थे। आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी। जिसमें पप्पू पुत्र विश्म्भर दत्त दुबे
उम्र 30 वर्ष निवासी दुल्लापुर, थाना असन्द्रा की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पर पहुँची पुलिस उत्तम पुत्र सहजराम निवासी मोनिकापुर थाना सीतापुर
व शिवबदन पुत्र बलियार पाल ठठ्ारा गरूवा, जनपद सोनभद्र मध्यप्रदेश का
स्थानीय सीएचसी पर लायी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था में
जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Related

UP 2297152244330562912

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item