aajtaktimes

अज्ञात लाशांे का मिलने का सिलसिला जारी

बाराबंकी। जिले में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर चल रही है। शिनाख्त के नाम पर खानापूर्ति की
जा रही है। लेकिन आमजन में पुलिस की इस कार्यशैली के प्रति रोष बढ़ता जा
रहा है। गुरुवार को जिला अन्त्य परीक्षण गृह में तीन अज्ञात लाशें आयी।
पहली कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नवीन सब्जी मण्डी के पास मिली। मृतक
पुरुष की आयु लगभग 50 के करीब थी। उसके शरीर पर मात्र एक अन्तःवस्त्र था।
सूत्रों के अनुसार अधेड़ मानसिक विक्षिप्त था। दूसरा अज्ञात शव जिला
चिकित्सालय से लाया गया। तकरीबन 55 वर्ष की अधेड़ महिला को बीती 31 मई को
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसका आज देहावसान हो गया। एक माह
तक जिला अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद पुलिस ने शिनाख्त कराना जरुरत
नही समझा। तीसरा शव थाना दरियाबाद स्थित एक नहर से मिला। ग्राम चमरौली के
निकट शारदा नहर में एक निरवस्त्र महिला का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों को
इकट्ठा होते देख पुलिस ने खानापूर्ति करने के उद्देश्य से शव को कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

Related

UP 4237690019518611079

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item