ट्रक व कार में आमने सामने भिड़ंत, चार गंभीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_817.html
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गोसाईगंज लखनऊ से फैजाबाद जा रही कार की जबरदस्त
टक्कर सामने से आ रही एक ट्रक से हो गई जिससे कार पर सवार चार लोग गम्भीर
रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को सीएचसी
पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगो को गम्भीर स्थित देखते
हुए बाराबंकी रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि कार सवार एक बाइक
सवार को बचाने के चक्कर कार में ट्रक में जा घुसी। गुरूवार की दोपहर करीब
1 बजे गोसाईगंज लखनऊ से फैजाबाद जा रही कार यू.पी.32एफ.एक्स 7926 की
सामने से आ रहे ट्रक संख्या आर.जे.14.2जी. 9093 से जोरदार टक्कर हो गयी
कार अगला हिस्सा ट्रक के अगले व पिछले चक्के के बीच में जा घुसी जिससे
कार पर सवार लगभग 45 वर्षीय त्रिभुवन दत्त निवासी सराय करौडा गोसाइगंज,
लगभग 50 वर्षीय राजेन्द्र कुमार निवासी अलावलपुर थाना पूरा कलन्दर
फैजाबाद, लगभग 32 वर्षीय अमित वर्मा निवासी लखनऊ व लगभग 28 वषी्रय
हरदुइया निवासी लखनऊ गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलते
ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहायता से सभी घायलो को
सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद त्रिभुवन दत्त व
राजेन्द्र कुमार को चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।