aajtaktimes

बिजली कटौती से रामसनेहीघाट में मचा हाहाकार

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। तहसील में हो रही अन्धा धुन्ध बिजली कटौती से एक
बार फिर हाहाकार मच गया है क्षेत्र में चरमराई हुई विद्युत व्यवस्था
रूकने का नाम नहीं ले रही है। जहंा मुस्लिमो का रमजान माह भी चल रहा है
तो खेतो में किसान सिचाई नहीं हो पा रही है। दुकानदारो के काम भी सब बंद
पड़े हुए है यदि बिजली देखते हुये अति शीघ्र बिजली समस्या का समाधान न हुआ
तो समाजसेवी नेता व् दुकानदार मिल कर बिजली समस्या को लेकर आंदोलन की
तैयारियां शुरु कर दी है! जिसमें किसान नेता राम सुरेश तिवारी व्यपार
मण्डल के सरदार नरेन्दर सिंह सलूजा आदि के साथ बिजली समस्या मे सुधार
लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कटौती ने लोगों को
परेशान कर दिया है। घरों में रखे इन्वर्टर फेल हो रहे हैं। मोबाइल स्विच
आप होने से संचार कंपनियों को करोड़ों की चपत लग रही है वही पानी की
समस्या बढ़ती ही जा रही है। रात में नींद पूरी न होने से दिन में काम के
दौरान लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ गया है। जिससे क़स्बा सुमेरगंज दरियाबाद में
पेयजल की किल्लत बढती ही जा रही है बिजली कटौती की वजह छेत्र के कस्बो
में पानी की सप्लाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही बिजली
कटौती से जन मानस में भारी आक्रोश फैलता जा रहा है लोग रात में सो नहीं
पा रहे है जिससे लोगों में चिडचिडापन बना रहता है और अस्पताल में रोगियों
की संख्या में भारी इजाफा होता जा रहा है जबकि दूसरी तरफ लाखों रूयपे
लगाकर लघु उद्योग चलाने वाले व्यापारियों को भारी नुकशान उठाना पड रहा है
वहीं छोटे छोटे कारखाने आटा चक्कीयाँ बन्द होने के कगार पर पहुँचती जा
रहे है जनता के सेवक कहलाने वाले सफेदपोश नेता भी शान्ती से बैठे हुए
तमाशवीन बने है और जनता से सैकडो वादा करने वाले हमदर्दों का पता नही चल
रहा है जिसके कारण जनता में भारी आक्रोश फैलता जा रहा है सुबे की सरकार
भले ही जनता को चौबीस घन्टे बिजली देने का वादा कर रही हो लेकिन यहाँ के
हालात बहुत ही खराब बने हुए है। चुनाव नजदीक आते ही जनता के हमदर्द आ
जाते है किन्तु लोबोल्टेज व् भीषण् बिजली की कटौती से बीजली चलित मोटर जल
रहे है एक तरफ किसान ऐसे ही परेशान है वही लोबोल्टेज के चलते मोटर जल रहे
है और उनकी पिपरमेंट गना चारी आदि फसल लोबोल्टेज व् कटौती के चलते सूख
रही है विभाग के अधिकारियो से जब पूछा जाता है तो ऊपर की सप्लाई बता कर
अपना पला झाड़ रहे है। सपा सरकार के मंत्री व् विधायक कुंडली मारे हुए है
जबकि भाजपा, व् बसपा के नेताओं को इस  भीषण समस्या की ओवर ध्यान नहीं दे
रहे है। जबकि कुछ दिन बाद उन्हें भी जनता के दरबार में आना हैा
जवाहरबाग हत्याकाण्ड के विरोध में भाजपाईयों ने फूंका सरकार का पुतला
बाराबंकी। जवाहरबाग हत्याकाण्ड के विरोध में छाया चौराहे पर भाजपा
अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन
किया। अवध क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम ने
जन समुदायों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मथुरा जवाहरबाग की घटना की देन
समाजवादी सरकार की है। इस घटना से सपा सरकार का चेहरा साफ हो गया है।
जवाहरबाग की सैकड़ो एकड़ भूमि को समाजवादी सरकार में शामिल एक कबीना मंत्री
कब्जा करना चाहते थे। श्री कासिम ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं
एलआईयू की नाकामियों के कारण हमारे दो पुलिस अधिकारियों को अपना जीवन
गवाना पड़ा है। इतना होने के बावजूद मुख्यमंत्री का यह बयान कि पुलिस की
चूक होने से जवाहरबाग की घटना हुई है। उन्होने आगे कहा कि अब वक्त आ गया
है कि जिस तरह देश पर साठ वर्षों से राज्य करने वाली कांग्रेस को उखाड़
फेंका है। उसी तरह यूपी में आने वाली 2017 के चुनाव में समाजवादी को बुरी
तरह पराजित करे और साथ ही जवाहरबाग की घटना को देखते हुए प्रदेश सरकार को
इस्तीफा दे देना चाहिये। क्योंकि जब से सपा सरकार बनी है तब से प्रदेश
में जंगलराज कायम हुआ है। आयेदिन लूट हत्याएं बलात्कार की घटनाएं हो रही
है। इस दौरान सपा सरकार का पुतला फूंकने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व
पुलिस में तीखी तकरार हुई है। इस मौके पर ताहिर किदवई, जुबेर अहमद खान,
फराज हुसैन ‘विक्की‘, मंजर अब्बास रिजवी, मो. शफी खां, चंदन गुप्ता, असलम
बेग, मो. जुबेर, सागर बाल्मीकि, पुजारी जायसवाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता
मौजूद थे।

Related

UP 289164680224970597

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item