aajtaktimes

कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी हैं जिसने युवाओं की ताकत का एहसास किया हैं: पुनिया

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी ने कभी युवाओं की ऊर्जा का गलत प्रयोग नही
किया हैं। युवा वर्ग ही कांग्रेस की ताकत हैं। 2017 में यही नौजवान अपनी
ऊर्जा का इस्तेमाल करके सपा, बसपा, भाजपा का सफाया करके राहुल गांधी के
मिशन को कामयाब बनाकर 26 वर्षों बाद प्रदेश में कंाग्रेस राज को स्थापित
करेंगा। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने आज अपने ओबरी
आवास पर कांग्रेस कमेटी के सचिव अनूप सिंह, मोनू सिंह की अगुवाई में
रामनगर विधानसभा के चार दर्जन युवकों द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
ग्रहण करने के पश्चात् आयोजित समारोह में सदस्यता ग्रहण करने वाले
नवयुवको को बधाई देते हुए व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा संचालन कमेटी के उपाध्यक्ष के.सी.श्रीवास्तव
ने किया। सांसद श्री पुनिया ने युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते
हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी हैं जिसने युवाओं की ताकत का एहसास
किया हैं और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने 18 वर्ष के नवयुवक
का वोट का अधिकार देकर देश की युवा शक्ति को देश और प्रदेश में अपनी
मर्जी की सरकार बनाने की ताकत दी लेकिन चुनावी वादे, गुमराह करने वाली
राजनीति में पिछले वर्षों में नौजवान भटक गया जिसके चलते प्रदेश में ऐसी
सरकारे बन गयी जिनका आवाम, विकास, किसान से कोई वास्ता नही रहा। आज
प्रदेश के युवाओं का जाति, धर्म, सम्प्रदाय, उन्माद की राजनीति करने वाले
दलों पर विश्वास टूट गया हैं और उनका झुकाव आज फिर नौजवानों के अग्रणी
पंक्ति के जुझारू नेता राहुल गांधी की तरफ हैं। आज आपने बलिदानी कांग्रेस
की सदस्यता ग्रहण की हैं और आपको इस चुनावी वर्ष में महती जिम्मेदारी
मिलने जा रही हैं जिसे आपको निभाना हैं। उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के
सचिव ज्ञानेश शुक्ला ने रामनगर विधानसभा के नवयुवकों को पार्टी की
सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में कांग्रेस
पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं जिसमें नौजवानों का मान-सम्मान सुरक्षित
हैं। पार्टी की एक अपनी सोच अपनी विचारधारा हैं कांग्रेस पार्टी ने कभी
धर्म जाति के नाम पर बांटकर राजनीति करने का काम नही किया हैं। आप पर
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही एक ऐसी अहम जिम्मेदारी संभालनी हैं कि
आपको अपने बूथ के संगठन की मजबूती देते हुए उसे जिताने में अपनी ऊर्जा का
प्रयोग करना हैं। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में मुख्य
रूप से अतुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, आनन्द दीक्षित, विशाल सिंह, नूतन
सिंह, शिवम सिंह, अंकुर सिंह, मणिकांत दीक्षित, रत्नेश सिंह, संतोष
बाजपेयी, शुभम सोनी, चन्द्रनरेश दीक्षित, कुलदीप मिश्रा, नन्कू गोस्वामी
सहित दर्जनो नवयुवक थे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए उनके मंगल
भविष्य की कामना की।

Related

UP 3874009708058140550

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item