aajtaktimes

पर्यावरण की सुरक्षा नागरिकों का कतर्व्य: विकास

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डॉ. श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान के तत्वाधान में राम सेवक
यादव स्मारक इण्टर कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व सन्ध्या के
अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व विषय पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण
का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के महामंत्री डा. विकास यादव ने
गोष्ठी में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को सम्बोधित
करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। इस
समस्या को हम सब को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा तथा इससे
निपटने के लिये प्रत्येक जन को एकजुट होकर प्रयास करना होगा तभी इस
समस्या का निदान हो सकता है। आज विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं बाढ़,
सूखा, भूकम्प, आदि के पीछे कही न कही हमारा प्राकृतिक असंतुलन उत्तरदायी
है। उन्होने आगे कहा कि वर्तमान समय में भारत के कई प्रदेश जल संकट की
गम्भीर समस्या से जूझ रहे है। जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। जिससे
पेयजल की समुचित आपूर्ति नही हो पा रही है। जल ही जीवन हैं आज इसकी
सार्थकता सिद्ध हो रही हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल
संरक्षण के प्रति भी हम सबको सजग होने की आवश्यकता है। केवल पर्यावरण
दिवस मनाना ही पर्यावरण संरक्षण नही है अपितु इसके लिये अपनी जीवन शैली
में परिवर्तन करके प्रकृति के साथ तादात्म्य स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण
के दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। वृक्ष लगाकर और उनकी सेवा से ही
पर्यावरण को बचाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी
है। इस अवसर पर श्री यादव ने छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित कर उन्हे
पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया तथा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं
को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया। सभी उपस्थित लोगो ने भी पर्यावरण
संरक्षण के प्रति अपना भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डा.
जगन्नाथ वर्मा प्रधानाचार्य, अशोक सिंह, पीसी त्रिवेदी, होरी लाल गुप्ता,
कृष्ण बहादुर सिंह, विनोद विश्वकर्मा, सुनील कनौजिया, शोभित यादव,
धर्मेन्द्र वर्मा, सविता गुप्ता, वीना जायसवाल, रितु शर्मा, सपना
श्रीवास्तव, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related

UP 2023975179889158305

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item