aajtaktimes

सामने आया पुलिस का निर्दयी चेहरा, युवती को गलत तरीके से किया गिरफ्तार

अलवर: झारखंड के गढ़वा थाने की पुलिस का निर्दयी चेहरा सामने आया है। पुलिस ने अलवर के बैंक कॉलोनी की रहने वाली युवती को हिरासत में लिया। हिरासत में लेते समय गढ़वा पुलिस ने युवती की कमर पर रस्सी बांधकर कानून को ही चुनौती दे डाली।  पुलिसकर्मी युवती को सबके सामने रस्से से बांधकर ले जा रहे थे, जिसने खाकी वर्दी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए। हालांकि गिरफ्तारी समय हाथों में हथकड़ी लगाई जाती है।
 दरअसल युवती की भाभी ने झारखंड में दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया हुआ है। युवती के पिता के खिलाफ भी दहेज प्रताडऩा का आरोप है। जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची तो वहां पर वे नहीं मिले और युवती को मौके पर गिरफ्तार करके चल दिए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवती का राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल चेकअप कराया। इसके बाद झारखंड पुलिस की टीम युवती को लेकर वापस झारखंड चली गई।

Related

UP 2166641539438059738

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item