aajtaktimes

सात ट्रकों को पुलिस ने किया सीज

अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। भिटरिया चौराहे पर मुखबिर की सूचना पर सीओ
रामसनेहीघाट आरपी सिंह ने पशुओं से लदे 7 ट्रक पकड़े। जिसके बाद सीओ ने
सभी गाड़ियो पर कार्यवाही करने के लिए कोतवाली को सौप कर किसी कार्य से
चले गए। उनके जाते ही चर्चाओ के अनुसार पुलिस अफसरों के फोन घनघनाने लगे।
पुलिस बिना कार्रवाई के ही पशुओं से लदे ट्रक को औपचारिक लिखापढ़ी के बाद
छोड़ने का मन बना ही रही थी कि डीआईजी फैजाबाद व जिलाधिकारी के हस्ताक्षेप
करते हुए सीओ को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर तत्काल सीओ आरपी
सिंह पहुंचे। जिसके बाद सभी गाड़ियों को पुलिस बेमन से रोक लिया। जिन्हें
पटेल पंचायती इंटर कालेज में उतारी गयी।
जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ रोड से भिटरिया चौराहा होकर बाराबंकी की ओर
जा रही ट्रक संख्या यूपी 14 बीटी 3161, यूपी 21 एएन 3437, यूपी 21 एन
7034, यूपी 21 बीएन 1016, यूपी 21 एम 7135, यूपी 21 एन 2858 एवं यूपी 21
बीएन 1025 को पुलिस ने रोका। पुलिस के रोकने के इशारे सभी ट्रक भागने की
कोशिश करने लगे। तभी पुलिस ने पीछा कर सभी ट्रकों को भिटरिया स्थित ब्लाक
से पहले ही दबोच लिया। सीओ ने वाहनों से तिरपाल हटवाकर देखा। तो लगभग सभी
गाड़ियों में 40-50 भैंसे बदहाल एवं क्रूरता पूर्वक बंधी ढंग से पाई गई।
गर्दन ट्रक से कसी हुई थी। जानवर आवाज न कर पाएं इसलिए सभी के मुँह में
रस्सी जकड़ी हुई थी। कई घायल थे। करीब एक दर्जन पशुओं की सींगे टूटने से
खून बह रहा था। हालात यह थे कि उनको देखने से मानवीय क्रूरता का खुला
प्रदर्शन हो रहा था। पुलिस ने यह सब अपनी हालात अपनी नजरों से देखने के
बाद भी पशु तस्करों पर रहमगार बनने लगी। बिना कार्रवाई के ही क्रूरता से
लदे पशुओं के ट्रक को घनघनाते फोन के दबाव में छोड़ने लगे। यह हाल देख
चौराहे के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को कार्रवाई करने में लाचार देख लोगों
ने डीआईजी परिक्षेत्र फैजाबाद व जिलाधकारी अजय यादव को पूरे मामले से
अवगत कराया। इसके बाद डीएम व डीआईजी सीधा हस्ताक्षेप किया।  जिसके बाद
पुलिस कार्रवाई के लिए मजबूर हो गई। पुलिस ने सभी चालकों व परिचालको को
हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। ट्रक में लदे करीब 354 पशुओं को पटेल
पंचायती इंटर कालेज के ग्राउंड में मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की। सीओ
आर पी सिंह ने बताया की ट्रको में 238 भैसें व 16 भैसा थे। पटेल पंचायती
इंटर कालेज में उतरवाया गया है जहाँ पर सभी का परिछन कराया जा रहा है कई
भैस घायल हो गयी है। बतादे की सीओ ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ी थी सभी
ट्रक पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौप कर कार्यवाही करने के निर्देश दिया था
लेकिन पुलिस खानापूर्ति कर रही थी। इस कार्य के लिए सीओ की सराहना की जा
रही है।

Related

UP 725604291445218442

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item